Chandauli: गुजरात के मोरबी के बाद चंदौली में टूटा पुल, नहर में गिरे लोग...छठ पूजा के दौरान हुआ हादसा

चंदौली जिले के सरैया गांव में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के दौरान कर्मनाशा नहर के करीब लोगों की भारी भीड़ जमा थी। तभी नहर का जर्जर पुल एकाएक भर-भराकर गिर गया।

Update: 2022-10-31 13:28 GMT

चंदौली में छठ पूजा के दौरान टूटा पुल (Social Media)

Bridge Collapse in Chandauli : उत्तर प्रदेश के चंदौली (Chandauli) जिले के सरैया (Saraiya) गांव में छठ पूजा (Chhath Puja 2022) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के दौरान कर्मनाशा नहर (Karmnasha Canal) के करीब लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। तभी नहर का जर्जर पुल एकाएक भर-भराकर गिर गया। पुल गिरने से मौजूद लोग नहर में जा गिरे। लेकिन, नहर में पानी कम होने की वजह से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, वहां मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि, एक दिन पहले ही गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की घटना हुई थी, जिसमें करीब 141 लोगों की मौत हो गई थी। 

ऐसे हुआ हादसा?

आपको बता दें ये हादसा यूपी के चंदौली जिले के सरैया गांव का है। छठ पूजा (Chhath Puja 2022) के दौरान व्रती महिलाएं सोमवार सुबह सूर्योपासना के महापर्व छठ के दौरान अर्घ्य देने के लिए कर्मनाशा नहर के किनारे इकठ्ठा हुई थीं। इसी बीच जर्जर पुल पर कई लोग इकठ्ठा हो गए। तभी अचानक पुल भरभरा कर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल का एक हिस्सा भर-भराकर गिर गया। वहां मौजूद लोग नहर में गिर गए। हालांकि, नहर में पानी कम होने की वजह से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की सहायता से पानी में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चूंकि, गुजरात के मोरबी हादसे के अभी 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि, इस घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया।  

पुलिस ने ये कहा

स्थानीय पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि, पुल टूटने की सूचना मिलते ही फौरन वो मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत लोगों को नहर के पास से हटाया। इस मामले में एडिशनल एसपी नक्सल सुखराम भारती ने कहा, कि 'सोमवार सुबह छठ पूजा के समय सरैया गांव की कर्मनाशा नहर पर पुलिया के एक तरफ का हिस्सा टूट गया। हादसे में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। छठ पूजा सकुशल संपन्न हो गई।'

चकिया कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव के लोग कर्मनाशा नहर में छठ करते हैं। सोमवार की सुबह जर्जर पुलिया पर खड़े होकर छठ पूजा देख रहे थे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। अचानक पुल का एक हिस्सा टूट गया। तकरीबन एक दर्जन लोग नहर में गिर पड़े। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल या हताहत नहीं हुआ। नहर में पानी कम था अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल सुखराम भारती ने बताया कि सरैया में नहर की पुलिया की कुछ ईंटे सरककर गिर गईं। इससे पुलिया का एक हिस्सा टूट गया। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। शांति पूर्वक पूजा संपन्न हुई।

Tags:    

Similar News