Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इन लोगों से पूछताछ शुरू

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर दिल्ली पुलिस पहुंची। दिल्ली पुलिस ने 12 लोगों के बयान दर्ज किए। लोगों के नाम पते और पहचान पत्र साक्ष्य के तौर पर जुटाए गए हैं।

Update: 2023-06-06 08:12 GMT
बृजभूषण शरण सिंह (सोशल मीडिया)

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर दिल्ली पुलिस पहुंची। दिल्ली पुलिस ने 12 लोगों के बयान दर्ज किए। लोगों के नाम पते और पहचान पत्र साक्ष्य के तौर पर जुटाए गए हैं। एसआईटी अब तक कुल 137 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस ने सांसद बृजभूषण सिंह से पूछताछ नहीं की है, क्योंकि सांसद के बयान पहले की दिल्ली में दिल्ली पुलिस दर्ज कर चुकी है। फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि जिस समय दिल्ली पुलिस पहुंची उस समय बृजभूषण सिंह मौजूद थे या नहीं।

लखनऊ और गोंडा स्थित आवास के कर्मचारियों से हुई पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस सोमवार को पहले राजधानी लखनऊ फिर गोंडा स्थित बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने दोनों जगहों पर घर में काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए। उनके नाम पता नोट किए गए। साथ हीं घरों में काम करने लोगों से उनके पहचान पत्र भी लिए गए। दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों जगहों पर करीब 15 लोगों से पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की टीम ने लखनऊ आवास में कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद रात 10 बजे करीब सांसद के गोंडा स्थित आवास पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।

नौकरी पर वापस लौटे साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट

पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सोमवार को अपनी नौकरी पर लौट आए। तीनों रेलवे में नौकरी करते हैं। वहीं साक्षी मलिक ने आंदोलन वापस लेने की खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सत्याग्रह चलता रहेगा। उधर, विनेश और बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर कहा था कि अगर नौकरी आंदोलन में बाधा बनी तो 10 सेकंड में छोड़ देंगे।

Tags:    

Similar News