मामूली कहासुनी में दामाद के भाई ने ससुर को मारा चाकू, हुई मौत

Update: 2018-11-16 02:37 GMT

गोरखपुर: गगहा थाना क्षेत्र बनपुरवा निवासी 45 वर्षीय जंगबहादुर यादव की लड़की की शादी गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा निवासी शम्भु नाथ यादव पुत्र अनमोल यादव के साथ हुई थी। पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शम्भु नाथ विदेश रहता है इस समय घर आया है।

यह भी पढ़ें: राजेंद्र सिंह ने कहा- गंगा को सरकार व्यावसायिक नदी बनाने में लगी हुई है

गुरुवार की शाम करीब 7-30 बजे शम्भु नाथ अपने छोटे भाई अमरनाथ यादव व गांव के ही राजेश यादव पुत्र रामभजन के साथ दो वाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल पहुंचा। जहां ससुर जंगबहादुर से कहासुनी के दौरान हाथापाई हो गयी।उसी दौरान अमरनाथ ने जंगबहादुर को चाकू से कई वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अखिलेश बोले- शहरी नक्सली देश में जातीय व धार्मिक भेदभाव की बातें करते हैं

ग्रामीणों ने हमलावर सहित तीनों लोगों को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिए।तथा गम्भीर रूप से घायल जंगबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: आरबीआई और सरकार हैं आमने-सामने, अर्थव्यवस्था कैसे पटरी पर आए

सुचना पर पहुंचीं गगहा पुलिस बनपुरवा पहुंची तो राजेश व अमरनाथ दरवाजे पर अचेत पड़े थे। तथा शम्भु नाथ मौका देख फरार हो गया था। पुलिस दोनों हमलावर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा ले आयी जहां इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News