अटल सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए 5 करोड़ का बजट पास, अब DAV में लगेगी ‘बापजी’ की प्रतिमा

Update: 2018-08-28 05:16 GMT

कानपुर: प्रदेश सरकार ने अटल सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए 5 करोड़ का बजट दिया है। डीएवी कॉलेज के हॉस्टल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का स्मृति स्मारक बनाया जायेगा। उनसे जुड़ी यादो और दस्तावेजों को सहेजकर कर रखा जायेगा। इसके साथ ही हॉस्टल अटल बिहारी बाजपेयी और उनके पिता की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: अमेठी: अटल जी की याद में हुआ श्राद्ध, लोगों ने मुंडवाया सर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन के बाद बीजेपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएवी कॉलेज और हॉस्टल का निरीक्षण किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर डीएवी कॉलेज में अटल स्मारक बनवाने की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने इसे तत्काल मंजूरी देते हुए 5 करोड़ रूपए का बजट दिया है।

यह भी पढ़ें: CRPF ग्रुप सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवान ने किया सुसाइड

दरअसल, साल 1945 से 1947 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी डीएवी कॉलेज से राजनीती शास्त्र से एम् ए की डिग्री ली। डीएवी कॉलेज में बने हॉस्टल के रूम नंबर 104 में रहते थे। एम्ए की पढाई करने के बाद उन्होंने अपने पिता के साथ एलएलबी की भी पढाई की और पिता पुत्र एक साथ हॉस्टल के रूम नंबर 104 में रहते थे।

यह भी पढ़ें: जयराम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- सरकार GSPC को दिवालिया घोषित होने से बचा रही

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का कानपुर से बहुत पुराना रिश्ता है।उन्होंने कानपुर से ही राजनीती शास्त्र की पढाई करते हुए राजनीती का हुनर भी सीखा। गंगा किनारे दोस्तों के साथ हंसी-ठिठोली और सिलबट्टे पर दोस्तों के लिए भांग पीसना उन्हें बहुत पसंद था। अपनी कविताओं को प्रस्तुत करने से पहले वो एक ऐसा माहौल तैयार करते थे की उनकी कविता सुनने वाला हर शख्स उनका मुरीद हो जाता था।

यह भी पढ़ें: ‘इलेक्शन मोड’ में मोदी सरकार, आज 15 BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग होगी बैठक

बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि हॉस्टल के रूम नंबर 103 ,104,105 को मिलाकर भव्य स्मारक स्थल तैयार किया जायेगा।इस कार्य के लिए सरकार ने 5 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। हम इस कार्य के लिए बेहतरीन आर्टीटेक को लगाया जायेगा। इस स्मृति स्मारक में हम अटल जी की यादो को संजोकर रखने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: मनमोहन के पत्र पर निदेशक का जवाब, कहा- नेहरू की विरासत नहीं होगी नष्ट

उनसे जुड़ी यादों को वहां रखा जायेगा। इसके साथ ही उनके छात्र जीवन को चित्रों और पत्थर की प्रतिमाओं के जरिये सजीव चित्रण किया जायेगा। ताकि आने वाली पीढ़ी और छात्र उनके जीवन काल को समझ कर उनसे प्रेरणा ले सके। बहुत ही जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

Tags:    

Similar News