चाय बनाने के दौरान सिलेंडर फटा, तीन मंजिला मकान धराशायी

Update: 2016-02-19 13:01 GMT

मेरठ: मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार की सुबह एक परिवार के लिए घातक साबित हुआ। घटना उस समय की है जब सुबह चाय बनाने के लिए महिला रसोई में गई थी। महिला ने जैसे ही गैस जलाया अचानक सिलेंडर में आग लग गई। घबराकर महिला परिवार के साथ घर से बाहर भागी। एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन मंजिला मकान का एक बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

- मामला मुज़फ्फरनगर थाना नई मंडी क्षेत्र के कमल नगर का है।

- सुबह की चाय बनाने के लिए राजकुमारी रसोई में गई।

- जैसे ही उसने गैस जलाया अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

- राजकुमारी परिवार के साथ घर से बाहर भागी।

- तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ और मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया।

- राजकुमारी ने बताया की घटना से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

Tags:    

Similar News