Bulandshahr News: मोदी के सांसद बोले- डीज़ल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के लिये कांग्रेस जिम्मेदार, सरकार के हाथ मे नही रहा नियंत्रण

Bulandshahr News: बुलंदशहर आये नोएडा के भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गैस व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए कांग्रेस सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

Report :  Sandeep Tayal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-01 16:41 GMT

 भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 

Bulandshahr News: बुलंदशहर आये नोएडा के भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गैस व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए कांग्रेस सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मे बनी नीतियों के कारण ही पेट्रोल - डीज़ल की कीमतों में हो रही वृद्धि, जिस पर अब सरकार का नियंत्रण नही है। उन्होंने कहा कि इस पर भी सरकार कदम उठा रही है की क्या पेट्रोल-डीज़ल को GST के दायरे में लाया जाए, जब भी राज्य सरकार कहे।

सिकंद्राबाद के एक मैरिज होम में सिकंदराबाद ब्लाक क्षेत्र के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे शिरकत करने के बाद नोएडा के भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गाजीपुर कांड निंदनीय है , प्रदेश के भाजपा के संगठन मंत्री पर हमला नहीं किया जाना चाहिए था।

पेट्रोल डीजल को क्या जीएसटी के दायरे में

मामले की पुलिस जांच कर कार्यवाही करेगी। उन्होंने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लिए कांग्रेस सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में डीजल- पेट्रोल की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय कीमतों की इंडेक्स से लिंक कर दिया था।

जिसके चलते सरकार के हाथ में अब इसकी कीमतों को नियंत्रण नहीं रहा उन्हीं गलत नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस पर भी कदम उठा रही है कि पेट्रोल डीजल को क्या जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए ,जब भी राज्य सरकारें कहें।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन भले ही कितना लंबा चलता रहा मगर किसान भाइयों ने शहरों व कस्बों की सब्जी , दूध की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी, बल्कि सहयोग किया। उन्होंने नव निर्वाचित ग्राम सरकारों से भी अपने गांव का सर्वांगीण विकास कराने की अपील की।

साथ ही दावा किया कि अब सरकार ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम प्रधानों के सीधे खाते में पैसे को भेज भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी, भाजपा के जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे । सम्मान समारोह में सिकंदराबाद ब्लाक क्षेत्र के मौजूद ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित भी किया गया

Tags:    

Similar News