Bulandshahr News: ससुर की गंदी हरकत की शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक, 5 ससुरालियों पर केस

Bulandshahr News: बुलंदशहर में विवाहिता ने अपने ससुर पर गंदी हरकत करने करने और शिकायत करने पर पति पर तीन तलाक देने, ससुरालियों पर हत्या के प्रयास और यातनाएं देने के आरोप लगाये है।

Update:2026-08-26 08:59 IST

Bulandshahr Triple Talaq Case

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में विवाहिता ने अपने ससुर पर गंदी हरकत करने करने और शिकायत करने पर पति पर तीन तलाक देने, ससुरालियों पर हत्या के प्रयास और यातनाएं देने के आरोप लगाये है। मामले को लेकर पति सहित 5 ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दहेज के लिए उत्पीड़न का भी आरोप

बुलंदशहर निवासी एक युवती का निकाह 13.3.2022 को सरफराज पुत्र मुरसलीन सेक्टर 110, गुरुग्राम हरियाणा के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए दान दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे, 2 लाख रुपए और बुलट मोटरसाइकिल को मांग को लेकर शारीरिक मानसिक शोषण करने लगे। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर द्वारा गंदी हरकत की जाने लगी, पति से ससुर की हरकतों की शिकायत की तो पति तीन तलाक देने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि ससुरालियों द्वारा विवाहिता की गला गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया, विवाहिता के इस बीच दो पुत्रियाँ हुई, जिसके बाद उसका शोषण बढ़ गया शराब के नशे में पति भी पीटने लगा, ससुर गंदी हरकत करने लगा, इसकी शिकायत पति से की तो पति ने तीन तलाक दे डाला और स्त्रीधन छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर SSP के आदेश के बाद पीड़िता के पति सरफराज, ससुर मुरसलीन, सास परवीन, ननद फरहीन और अलीशा निवासीगण न्यू पालम फेस 1,सेक्टर 110, गुरुग्राम हरियाणा के खिलाफ कोतवाली नगर बुलंदशहर में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Tags:    

Similar News