Bulandshahr News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष भाषण के दौरान बहके, बोले-एनडीए जीतेगा उसे कोई रोक नहीं सकता।

Bulandshahr News : अपने एनडीए के जीतने की बात भाषण में बोलने वाले नेता जी पत्रकारों से वार्ता के दौरान अपने बयान से पलट गए और बोले मैंने ऐसा नहीं कहा, मैंने तो इंडिया के जीतने की बात कही।

Update: 2023-08-01 13:09 GMT

Bulandshahr News : बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर आए कांग्रेस यूपी अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अपने भाषण के दौरान बहक गए। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी मंच से बोले कि देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, उसे कोई रोक नहीं सकता एनडीए जीतेगा उसे कोई रोक नहीं सकता‘‘ फिर बोले सोरी, इंडिया की बात हो रही है एनडीए मत समझ लेना। बुलंदशहर के कस्बा पहासु में आज कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ये बयान दिया। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

जानिए भाषण में एनडीए जीतेगा कहने वाले कांग्रेस के नेता ने कैसे मारी गुलाटी-

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम द्वारा ज्ञानवापी को मस्जिद कहने पर आपत्ति जताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए बृजलाल बोले कि भाजपा नेता 2024 से पहले ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा की तमाम कोशिशों के बाद भी 2024 में इंडिया अपनी सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा को बनाने वाले लोगों को कांग्रेस की जरूरत है। अब यदि नेता साथ नहीं आते तो यह जनता कांग्रेस का साथ देकर भाजपा को हटाने में कांग्रेस का साथ दें। हालांकि अपने एनडीए के जीतने की बात भाषण में बोलने वाले नेता जी पत्रकारों से वार्ता के दौरान अपने बयान से पलट गए और बोले मैंने ऐसा नहीं कहा, मैंने तो इंडिया के जीतने की बात कही।

मणिपुर पर विस्तार से चर्चा करे सरकारः नसीमुद्दीन सिद्दीकी

बुलंदशहर के पहासू में मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार संविधान की धज्जियां उड़ाने पर तुली है, यदि संविधान बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा।
मणिपुर हिंसा पर बोलते हुए नसीमुद्दीन बोले कि देश की बेटियों को नग्न करके परेड कराई जा रही है और सरकार उस पर विपक्ष से विस्तार से चर्चा तक नहीं करना चाहती। कार्यक्रम में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, दिल्ली के पूर्व डिप्टी स्पीकर अमरीश गौतम का कांग्रेस नेता राकेश भाटी, जियाउर रहमान आदि ने स्वागत किया। कई लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की। कार्यक्रम में बुलंदशहर के अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत आसपास के जनपदों के कांग्रेसियों ने भी हिस्सा लिया।

Tags:    

Similar News