Bulandshahr News: खुर्जा में भोर भए गोलीकांड, रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, हालत गंभीर

Bulandshahr News: बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी, गंभीर हालत में रिटायर्ड फौजी को हयर मैडिकल सेंटर रैफर किया गया है।

Written By :  Sandeep Tayal
Update: 2023-12-25 05:30 GMT

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में दिन निकलते ही गोलीकांड की वारदात को अंजाम दे हमलावर फरार हो गए। खुर्जा की कृषि उत्पादन मंडी समिति में ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी, गंभीर हालत में रिटायर्ड फौजी को हयर मैडिकल सेंटर रैफर किया गया है।

जनपद बुलंदशहर की खुर्जा में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल सिंह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बताया जा रहा कि रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल सिंह नाइट ड्यूटी कर तड़के बाइक पर सवार हो अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में खुर्जा तहसील के निकट पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी, जिससे रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद रिटायर्ड फौजी सड़क पर गिर गया। आनन फानन में राहगीरों ने रिटायर्ड फौजी को पास के अस्पताल ले गए, जहां से फौजी को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची खुर्जा पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालने में जुटी है। खुर्जा के सीओ वरुण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल सिंह पर पूर्व में भी बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, हमले में घायल होने के बावजूद रिटायर्ड फौजी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।



Tags:    

Similar News