Bulandshahr News: भू-माफिया सुधीर गोयल पर चला प्रशासन का डंडा, 5.13 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Bulandshahr News: भू-माफिया सुधीर गोयल की सोमवार को पांच करोड़ 13 लाख की संपत्ति सार्वजनिक मुनादी कर राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क की गई। पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो प्लाट, एक कोठी और 12 निर्माणाधीन फ्लैट्स को कुर्क कर लिया गया।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2024-04-15 14:58 GMT

Bulandshahr News (Pic:Newstrack) 

Bulandshahr News: यूपी के योगी राज में जमीनों की खरीद फरोख्त में करोड़ो की धोखाधड़ी करने के आरोपी भू-माफिया और गैंगस्टर सुधीर गोयल पर जिला मजिस्ट्रेट सीपी सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। भू-माफिया सुधीर गोयल की सोमवार को पांच करोड़ 13 लाख की संपत्ति सार्वजनिक मुनादी कर राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क की गई। पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो प्लाट, एक कोठी और 12 निर्माणाधीन फ्लैट्स को कुर्क कर लिया गया। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के आदेश पर 14 (ए) गुंडा एक्ट के तहत भू माफिया सुधीर गोयल की संपत्ति को जब्त किया गया है।

मुनादी कर संपत्तियां की कुर्क

सोमवार को पुलिस और प्रशासन की टीम मेरठ रोड स्थित राधिका एन्क्लेव कालोनी पहुंची। बाकायदा शारीरिक मुंडी कर कर्क की गई संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किया गया और उन्हें राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने की मुंडी की गई। सुधीर गोयल पर मकान और प्लाट की आड़ में लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सुधीर गोयल परिवार और गुर्गों के साथ जिला जेल में बंद है।

निवेशकों की हड़प गए थे गाढ़ी कमाई !

निवेशकों की गाढ़ी कमाई की रकम को हड़पने वाले बुलंदशहर के बिल्डर सुधीर गोयल और उनके करीबियों की 58 चल-अचल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही जब्त कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय के जोनल कार्यालय द्वारा 27.49 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने कार्रवाई की गयी। संपत्तियां सुधीर गोयल, उनकी पत्नी राखी गोयल, करीबी सहयोगी जय प्रकाश, आलोक कुमार और उनकी पार्टनरशिप फर्म मेसर्स श्री सिद्धिविनायक प्रॉपर्टीज के नाम पर है।

ईडी ने पकड़ा था 100 करोड़ से अधिक का लैंड स्कैम

बता दें कि ईडी ने सुधीर गोयल और उनके करीबियों के ठिकानों पर 9 जनवरी 2024 को छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए थे। सुधीर गोयल और उनके करीबियों ने बुलंदशहर में 10 से अधिक अवैध कॉलोनियां बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के बनाई थी, जिनको बिना लैंड यूज चेंज किए बिना किसी बुनियादी ढांचे या सुविधाओं के प्लाट्स काटकर ऊंची कीमतों पर बेचा गया। सुधीर कुमार गोयल ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर एक ही जमीन को कई लोगों को बेच दिया। ईडी की छापेमारी में 100 करोड रुपए से अधिक का लैंड स्केम पाया गया था। ईडी ने आरोपियों के बैंक खाता को भी फ्रीज कर दिया था।

पुलिस प्रशासन ने की थी सख्त कार्रवाई

साथ ही, निवेशकों को जाली और मनगढ़ंत कागजात के आधार पर फर्जी तरीके प्लॉट बेचे। जांच में सामने आया कि ज्यादातर कॉलोनियां कृषि योग्य भूमि पर बनाई गयी थी। ईडी के छापों में इससे संबंधित दस्तावेजी और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले थे। दस्तावेजों की पड़ताल से पता चला कि जमीन की खरीद-फरोख्त में हुए लेनदेन की कीमत बाजार मूल्य से कम दर्शाई गयी और बड़े पैमाने पर नकदी का लेन-देन किया गया।

बाद में इस रकम से और जमीनों को खरीदकर प्लॉटिंग की गयी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने बुलंदशहर में सुधीर गोयल और उनकी कंपनियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। बुलंदशहर पुलिस ने सुधीर गोयल और उनके करीबियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। पुलिस ने इन सभी पर गैंगस्टर भी लगाया है।

Tags:    

Similar News