Bulandshahr News:"यादव मोदी जी के साथ", भाजपा की सेंध मारी शुरू

Bulandshahr News: गुरुवार को बुलंदशहर के सिकंदराबाद में भाजपा ने यदुवंशी सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमे भाजपा के एमएलसी और प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने यादव समाज से 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार को लाने की अपील की।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2024-02-22 15:10 GMT

Bulandshahr News (Pic:Newstrack)

Bulandshahr News: मिशन 2024 में 400 पार के लक्ष्य को लेकर भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद भाजपा ने सपा को शिकस्त देने के लिए यादवों में सेंध मारी शुरू कर दी है। गुरुवार को बुलंदशहर के सिकंदराबाद में भाजपा ने यदुवंशी सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमे भाजपा के एमएलसी और प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने यादव समाज से 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार को लाने की अपील की। दरअसल बुलंदशहर जनपद में 24 गांव यादवों के है और भाजपा की नज़र चौबीसे पर है।

"यादव मोदी जी के साथ" हुआ सम्मेलन

भाजपा ने यादव वोट बैंक को साधने के लिए अपने एमएलसी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी को जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि वो इस तरह की बात से किनारा कर रहे है लेकिन आज बुलंदशहर के सरायघासी मे राष्ट्रीय यदुवंश परिषद द्वारा यादव मोदी के साथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रभावशाली यादव वर्ग की अनेक लोग मौजूद रहे।

भाजपा गौ सेवक और यदुवंशी गौपालक: सुभाष यदुवंशी

सुभाष यदुवंशी ने समाजवादी पार्टी को सीधे ललकारते हुए लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार की चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने कहा कि लोग मोदी सरकार के कामों से खुश है और प्रचंड बहुमत के साथ हम सरकार बनाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा गौ सेवक है और यदुवंशी गौ पालक और गौ आराधक है। गौ सेवक भाजपा सरकार में ही यादव समाज का उत्थान संभव है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि सपा ने यादवों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने यादव समाज से तीसरी बार भी मोदी सरकार लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या कांशी के बाद मथुरा की बारी है और मथुरा यदुवंशी कान्हा की जन्मस्थली है, जिस काम को सपा सरकार नही कर पाई उसे भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी दी।

Tags:    

Similar News