बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के अखिलेश , कहा- अब जनता भाजपाइयों के घरों की वैधता की जांच का आंदोलन छेड़ेगी

Akhilesh Yadav Attack On BJP : सपा सुप्रीमो ने कहा, 'लोकतंत्र में नफरत की सीढ़ी से सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली भारतीय जनता पार्टी 'आइडिया ऑफ इंडिया' को कुचल रही है।

Written By :  aman
Published By :  Rakesh Mishra
Update: 2022-04-21 07:50 GMT

अखिलेश यादव: Photo - Social Media

Akhilesh Yadav Attack On BJP : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा (Jahangirpuri Violence) के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र (Bulldozer) कार्रवाई के मुद्दे पर बीजेपी (BJP) पर हमला बोला है।

सपा प्रमुख ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्वीट में लिखा, 'बीजेपी ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। बीजेपी के नेता गैरकानूनी तरीके से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोजर चलवा रहे हैं। अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जांच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी। भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले।'

बीजेपी वैमनस्यता फैला रही 

समाजवादी पार्टी ने देशभर में खासकर बीजेपी शासित राज्यों में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर हमलावर है। अखिलेश यादव ने जहांगीरपुरी में बुधवार को हुए बुलडोजर करवाई पर कहा, कि 'ये संविधान और सुप्रीम कोर्ट की भावना के विरुद्ध है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में चलाया गया बुलडोजर गंगा-जमुनी तहजीब, शांति और अमन, सद्भावना तथा गरीब की रोटी छीनने का एक और प्रयास है। बीजेपी सरकार देश भर में वैमनस्यता फैला रही है।' 

आइडिया ऑफ इंडिया' को कुचल रही बीजेपी 

सपा अध्यक्ष ने कहा, 'बीजेपी की मानवाधिकार को कुचलने वाला यह संदेश विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक विरासत को धूमिल करेगा।' सपा सुप्रीमो ने कहा, 'लोकतंत्र में नफरत की सीढ़ी से सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली भारतीय जनता पार्टी 'आइडिया ऑफ इंडिया' (Idea Of India) को कुचल रही है। बीजेपी मॉडल का ये 'न्यू इंडिया' (New India') सर्वधर्म समभाव की भारतीय संस्कृति को बुलडोज कर रहा है।' 

Tags:    

Similar News