Bulanshar News: मुठभेड़ में लगी गोली तो अपराध से तौबा करने लगा ईनामी बदमाश

Bulanshar News: यूपी के बुलंदशहर पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से 10 हजार रुपए का इनामी बदमाश फैजान घायल हो गया। पुलिस की गोली लगने के बाद घायल बदमाश अपराध से तौबा करने लगा।

Update:2023-04-21 15:17 IST
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश (फोटों: न्यूज नेटवर्क)

Bulanshar News: यूपी के बुलंदशहर पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से 10 हजार रुपए का इनामी बदमाश फैजान घायल हो गया। पुलिस की गोली लगने के बाद घायल बदमाश अपराध से तौबा करने लगा। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फैजान पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने फैजान के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। बुलंदशहर में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश पैर में गोली लगने के बाद अपराध से तौबा करता सुनाई पड़ रहा है। बदमाश कह रहा है कि अब क्राइम नहीं करूंगा।

मुठभेड़ की कहानी पुलिस की जुबानी

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि देर रात्रि को थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा पुलिस टीम के साथ आवास विकास की ओर से ढकौली को जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनो और व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे। उसी समय बाइक पर 2 संदिग्ध व्यक्ति ढकौली की ओर से आते दिखाई दिए। इनको रुकने का इशारा किया गया तो बदमाश बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे।

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो काली नदी पुल से नीचे जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जिसकों गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।

फैजान पर दर्ज हैं 17 अपराधिक मामले गिरफ्तार

घायल बदमाश की पहचान फैजान उर्फ चुनमुन पुत्र खुर्शीद निवासी इस्लामाबाद थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर के रूप में हुई हैं, जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल बदमाश फैजान के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस आदि बरामद किए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश शातिर किस्म का चोर है, फैजान पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित है, जिसकी बुलंदशहर पुलिस काफी समय से तलाश में थी, फैजान पर 17 मामले दर्ज हैं।

Tags:    

Similar News