अमरोहा के गजरौला ब्लॉक में बूथ पर हुई फायरिंग, पूर्व प्रधान को लगी गोली

उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के गजरौला ब्लॉक के आरकपुर माफी बूथ पर हुई फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया है।

Reporter :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-04-19 11:10 GMT

चुनावी रंजिश (photo- newstrack.com) 

अमरोहा : पंचायत के चुनाव में चुनावी रंजिश का एक मामला आया है। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के गजरौला ब्लॉक के आरकपुर माफी बूथ पर हुई फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूर्व प्रधान प्रत्याशी कमल सिंह पर विपक्षी प्रत्याशी द्वारा गोली चलाये जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान कमल सिंह को जिला अस्पताल से इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।गोलीकांड का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मची हुयी है। घटना के बाद मौके पर रजबपुर थाना पुलिस और आला अधिकारी पहुंच चुके हैं।

Full View


Tags:    

Similar News