Priyanka Gandhi Statement: अमन हत्याकांड पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, UP की न्याय व्यवस्था ख़त्म

UP News : बांदा में प्रियंका गांधी ने बांदा के रहने वाले 14 साल के अमन त्रिपाठी की हत्या पर न्याय की मांग करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-11-27 13:03 GMT
बांदा में प्रियंका गांधी (फोटो-ट्विटर)

UP News : लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज (शनिवार) को मिशन बुंदेलखंड पर पहुंचीं। प्रियंका ने महोबा एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया। वहीं बांदा के अमन त्रिपाठी हत्याकांड में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।

प्रियंका गांधी ने 14 साल के अमन त्रिपाठी की मां को गले से लगाकर उन्हें यह संदेश दिया कि वह उनकी इस पीड़ा में वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। पीड़ित मां का दर्द सुनने के बाद प्रियंका ने उनसे मुलाकात की फोटो अपने टि्वटर हैंडल पर साझा करते हुए योगी सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा न्याय के लिए परिवार एक महीने से भटक रहा है लेकिन उसे आज तक न्याय नहीं मिला। अपराधियों को संरक्षण देना बंद कीजिए और इस मामले की तुरंत सीबीआई जांच कराइए।

प्रियंका गांधी का ट्वीट
Priyanka Gandhi Ka Tweet

बांदा के 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की बर्बर तरीके से हत्या की गयी है। अमन की मां एक महीने से न्याय माँग रही है लेकिन अपराधियों को राजनीतिक सरंक्षण दिया जा रहा है। उन्हें न्याय का हक है।@myogiadityanath जी अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए। तुरंत CBI की जाँच कराइए।बहुत हो गया है। पूरा प्रदेश देख रहा है कि UP की न्याय व्यवस्था ख़त्म हो रही है।

बीजेपी विधायक ने भी उठाई थी जांच की मांग

प्रियंका गांधी से पहले बीजेपी विधायक निधि अमन त्रिपाठी हत्याकांड का मामला उठाते हुए एसीएसडी अवनीश अवस्थी से मुलाकात कर न्यायिक जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस संबंध में एमएलए प्रकाश द्विवेदी ने अवनीश अवस्थी को एक पत्र भी सौंपा था।

क्या है पूरा मामला?


बता दें 11 अक्टूबर को 14 साल का अमन अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गया था, लेकिन जन्मदिन पार्टी के बाद वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजन परेशान हुए और पुलिस से किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तुरंत जांच की बात कही थी। लेकिन 3 दिन बाद भी पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाई।

चौथे दिन अमन का शव बांदा के शहर कोतवाली स्थित केन नदी में तैरता हुआ मिला था। पुलिस जांच के नाम पर यहां भी खानापूर्ति कर मामला को रफा-दफा करने में लग गई। जब पीड़ित पिता मासूम की अस्थि लेकर धरने पर बैठे थे मामला तूल पकड़ा और पुलिस विभाग से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा जिसके बाद जांच शुरू हुई।

बता दें अमन के पिता ने कुछ लोगों के नाम भी बताए थे लेकिन पुलिसिया लापरवाही के आगे उनकी एक न चली। मामला बिगड़ता देख चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के सतनारायण के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ और इस मामले की जांच हमीरपुर पुलिस को सौंप दी गई। हमीरपुर पुलिस ने 8 नाबालिक युवकों को हिरासत में लेकर इस घटना का खुलासा किया है।


Tags:    

Similar News