Jalaun News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष के बाद फिसली इस नेता की जुबान, बोले सपा सरकार 24 घंटे झूठ बोलने का काम करती है

Jalaun news in hindi today: सपा नेता इकवाल कादरी की फिसली जुबान, अपनी ही पार्टी को बताया झूठा

Report :  Afsar Haq
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-26 17:57 GMT

सपा नेता इकवाल कादरी (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jalaun news in hindi today: सपा के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जालौन के उरई विधानसभा पहुंचे। जहां पर विपक्ष पर हमला करते हुए उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने सपा पार्टी को झूठा साबित कर दिया बोले सपा पार्टी (samajwadi party ke neta) 24 घंटे झूठ बोलती है ।बता दें कि समाजवादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जालौन के कदौरा निवासी इकवाल कादरी (Maulana Iqbal Qadri) को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। प्रथम बार नगर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, इस मौके पर कादरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एकजुट होकर पार्टी को जिताने का आह्वान किया।

अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष इकवाल कादरी (Maulana Iqbal Qadri) ने अपने सम्मान समारोह में बोलते हुए कहा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी गर्मजोशी के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। वहीं प्रदेश की सत्ता से दूर होती भाजपा भी अपनी वापसी की राह तलाश रही है।

सपा के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी (Maulana Iqbal Qadri) आज जालौन के उरई पहुंचे जहां पर पार्टी कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए इस दौरान उनकी जुबान फिसल गयी वो बोले कि सपा पार्टी 24 घंटे झूठ बोलती हैं। इस पर समाजवादी पार्टी (samajwadi party ke neta) के ही कार्यकर्ता उनकी चुटकी लेने लगे और मुंह छिपाकर हंसने लगे। किसी ने कहा सच है सच्चाई छिपती नहीं। कादरी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सपा सरकार बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई काम नही किया है। और साढ़े चार साल में भाजपा की सरकार सपा सरकार के कार्यकाल में किये गए विकास कार्यों का फीता काटने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान जो हालत हुई वह सबने देखी। कितने लोग दवा और इलाज के बिना मर गए। लोग मर रहे थे तब सरकार मौतों का आंकड़ा छिपाने में लगी थी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News