Jhansi News: चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन, 72 किसानों को किया गया सम्मानित

Jhansi News: आज जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस -2021 आयोजित हुआ।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-12-23 13:31 GMT

Jhansi News: देश एवं प्रदेश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर जाता है, इसलिए गांव का किसान खुशहाल होगा तो देश/प्रदेश के साथ हमारा समाज भी खुशहाल होगा। किसानों के उत्थान से संबंधित विभागीय अधिकारी किसानों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित कर अपनी खेती में बेहतर उत्पादन करते हुए अपनी आमदनी बढ़ा सकें और आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके।

आज जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार (Pandit Deendayal Upadhyay Auditorium) में आयोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना (Submission on Agriculture Extension Scheme) अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस (former PM Late Chaudhary Charan Singh Birthday) पर किसान सम्मान दिवस -2021 (Kisan Samman Day-2021) आयोजित हुआ।

72 किसानों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में किसान मेला/ प्रदर्शनी एवं कृषक सम्मान भी आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए दो युवा कृषकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते हुए 72 किसानों को पुष्पमाला और शाल पहनाते हुए प्रमाण पत्र दिया और उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर रवि शर्मा ने दीनदयाल सभागार में आयोजित कृषक प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए प्रांगण में लगाई गई लगभग 2 दर्जन से अधिक विभिन्न विभागों की स्टालों का मुख्य विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। प्रत्येक स्टाल पर लगाए गए उत्पाद की उन्होंने जानकारी ली और किसानों को प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने दस्तक देकर घरों में पहुंचाई योजनाएं: विधायक रवि शर्मा

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा (MLA Ravi Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दस्तक देकर घरों में योजनाएं पहुंचाई हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन किए हैं जिसका किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने किसान को बेहद महत्वपूर्ण स्थान देते हुए कहा कि आप भवन की नींव का पत्थर है, जिसके द्वारा भवन खड़ा है, आपकी समृद्धि से ही देश की खुशहाली है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण बुंदेलखंड में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं किसान जैविक खेती को आत्मसात करते हुए अपनी आय को दोगुना करें।

किसानी में महिला का सहभाग करना अच्छी खेती के लिए महत्वपूर्ण

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम (District Panchayat President Pawan Gautam) ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में खेती किसानी में महिला का सहभाग करना अच्छी खेती के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला को खेती का ज्ञान एक विशेषज्ञ की तरह होता है, तभी वह खेत की मेड़ पर अरहर के बीज या अन्य पौधे लगाती है, जिससे आय में बढ़ोतरी हो और मेड़ सुरक्षित रहे। उन्होंने महिला समूह को भी प्रोत्साहित करने पर बल दिया और कहा कि बलिनी महिला समूह (balinese women group) जनपद के अन्य ब्लॉक में भी गठित किए जाएं।

विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत (MLA Garoutha Jawahar Lal Rajput) ने कहा कि किसान की आय तभी दुगनी होगी जब लागत कम होगी। उन्होंने खेत में रसायन उर्वरकों के इस्तेमाल को बंद करने के साथ ही जैविक खेती पर जोर दिया। जनपद के महिला समूह को प्रोत्साहित करने की बात करते हुए विधायक गरौठा ने कहा कि इनके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराया जाए ताकि इनकी आय बढ़ सके।

ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए ऑर्गेनिक खेती की जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार (Chief Development Officer Shailesh Kumar) ने कहा कि आपने सदा सादा जीवन उच्च विचार को अपनाते हुए किसान हित के कार्यों को लागू किया। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचा है, खेत में और जागरूकता फैलाई जाए, ताकि अन्य किसान भी लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सके। किसान गोष्ठी/ किसान संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसी गोष्ठियों से जागरूकता का प्रसार होता है। किसान यहां से जाकर क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि किसानों से ही प्रेरणा मिली है कि पत्थर में कैसे फसल उगा सकते हैं और यह कार्य महिलाओं ने कर दिखाया। क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती की जानकारी कम है इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि अन्य किसान भी ऑर्गेनिक खेती से लाभ कमा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण ऐसी गोष्ठियों आयोजित नहीं की जा सकी परंतु धीरे-धीरे गोष्ठियों को आयोजित करते हुए लोगों को जानकारी दी जाएगी।

जैविक खेती से मृदा को स्वस्थ बनाए और लाभ बढ़ाएं

किसान सम्मान दिवस (farmer honor day) में किसान श्याम बिहारी गुप्ता (Farmer Shyam Bihari Gupta) ने जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि हम जैविक खेती से मृदा को स्वस्थ बनाए और लाभ बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि खेती भी चटोरी हो गई है क्योंकि रसायन उर्वरक की आदत पड़ गई है। इसके इस्तेमाल से मृदा को जहां नुकसान हो रहा है वहीं लागत बढ़ रही तथा लाभ कम होता है, इसे दूर करना होगा। इसी क्रम में किसान नेता कमलेश लंबरदार एवं युवा कृषक अर्चित पांडे, दीपांशु मोटवानी ने कृषको को स्ट्रॉबेरी खेती करते हुए कैसे आए बढ़ाएं की जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य, लघु सिंचाई, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए इस दौरान माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत एवं माननीय विधायक,भजपा जिला अध्यक्ष ने भी विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान एलईडी के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिखाया गया तथा लाभार्थियों को सूचना विभाग द्वारा "विकास की लहर- हर गांव हर शहर" "काम दमदार-योगी सरकार" नामक फोल्डर का वितरण किया गया।

समारोह में ये रहे उपस्थित

इस सम्मान समारोह के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, उप कृषि निदेशक के के सिंह, उपनिदेशक कृषि रक्षा जी सी कटियार, उप निदेशक उद्यान विनय यादव, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से सत्यवीर सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी संजय कुमार, बीएसए विपिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व बड़ी संख्या में दूरदराज क्षेत्र से आए कृषक विशेष रूप से महिला कृषक उपस्थित रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News