Jhansi News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों ना होने का उठा मुद्दा, सदस्यों ने अफसरों पर लगाए आरोप

Jhansi News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कार्यकारिणी सदस्यों ने सवालिया निशान लगाते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-12-21 15:33 GMT

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक।

Jhansi News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक (municipal corporation executive meeting) महापौर रामतीर्थ सिंघल (Mayor RamTeerth Singhal) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कार्यकारिणी सदस्यों ने सवालिया निशान लगाते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया। कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत भी सामने आई। नगर निगम की जमीन गाटा संख्या 751 3.576 हेक्टेयर जमीन की नाप किए जाने और बोर्ड लगाने का दावा किया गया। इस जमीन पर तार फेंसिंग किए जाने के निर्देश प्रस्तावित है।

बैठक में दिनेश प्रताप सिंह दीपू ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी अंधेरे में रख रहे हैं। अभी तक कुछ नहीं किया गया ना बोर्ड लगाया गया ना तार फेंसिंग की गई। वहीं महापौर रामतीर्थ सिंघल (Mayor RamTeerth Singhal) ने कार्यकारिणी ग्रुप (municipal corporation executive group) के डेड होने पर नाराजगी जताई। महापौर का कहना था कि अधिकारी व कर्मचारी दैनिक डायरी नहीं बनाते हैं यह चिंताजनक बात है। कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं लेकिन अधिकारियों ने इस पर अमल नहीं किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह दैनिक डायरी बनाएं।

कार्यकारिणी सदस्य राजू साहू (Executive member Raju Sahu) ने पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव (Former MP Chanderpal Singh Yadav) के सामने डाली जा रही सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनाए जाने की शिकायत की। यह सड़क अगम कटिहार की परीक्षण में बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुधारने के लिए मौके का आदेश देकर डाल दिया गया है, जबकि सड़क का घटिया निर्माण किया गया है। नगर के वार्ड नंबर 29 में स्ट्रीट लाइट 6 माह से खराब है इस पर क्षेत्रीय पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य ने गहरी नाराजगी जताई।

अवैध होर्डिंग को हटाने के दिए निर्देश

नगर निगम की बैठक मे रातों-रात लगने वाले अवैध होर्डिंग को हटाने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा गया कि यह अभियान लगातार चलता रहना चाहिए। अवैध होर्डिंग (illegal hoardings) लगाने वाले अथवा उनके समर्थक के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने पर लोगों ने सहमति जताई चुनाव के दौरान अवैध होर्डिंग लगाए जाने की संभावना के चलते सतर्कता बरतने तथा प्रस्ताव के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया गया सदस्यों ने के मायने निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई इस पर नगर आयुक्त ने धनराशि जब्त करने का आदेश दिया। एक सदस्य ने 1 वर्ष में भी सड़क का काम शुरू न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई बैठक में डामर की सड़कों की जांच की भी मांग उठी। कार्यकारिणी की बैठक में महापौर रामतीर्थ सिंघल (Mayor RamTeerth Singhal) के अलावा नगर आयुक्त अरुण प्रकाश (Municipal Commissioner Arun Prakash), अपर नगर आयुक्त ताला वसल्लम (Additional Municipal Commissioner Tala Vasallam), कार्यकारिणी सदस्य व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारियों ने लेखा अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

इस समय नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक (municipal corporation executive meeting) चल रही थी उसी समय दोपहर 2:30 बजे अशोक पाल की नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी सफाई कर्मचारियों ने लेखा अधिकारी के खिलाफ जोर शोर से नारेबाजी की। शोर सराबा सुनकर नगर आयुक्त बैठक से बाहर आए और उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता की। इसके पश्चात नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को अपने कक्ष में बुलाया तथा वार्ता की और जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News