Jhansi News: कांग्रेस में जान फूंकने के लिए आयोजित हुई मणिकर्णिका मिनी मैराथन, हजारों की संख्या में लड़कियां ने लिया भाग

Jhansi News: झांसी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ थीम के साथ ‘‘रन फॉर मणिकर्णिका’’ मिनी मैराथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर मैराथन दौड़ में हजारों की संख्या में लड़कियां एकत्रित हो गईं।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-12-26 12:58 GMT

मणिकर्णिका मिनी मैराथन। 

Jhansi News: झांसी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee in jhansi) के निर्देशानुसार ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' थीम के साथ ''रन फॉर मणिकर्णिका'' मिनी मैराथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर मैराथॉन में हजारों की संख्या में लड़कियां एकत्रित हो गईं।

इसके बाद कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन (Former Union Minister Pradeep Jain), कार्यक्रम संयोजक एवं उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया (UP Congress Committee General Secretary Rahul Richaria), एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान (NSUI National Secretary Naved Khan) ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारम्भ किया।

 7 से 8 हजार लड़कियों ने लिया मैराथन में भाग  

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य (Former Union Minister Pradeep Jain) ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में महिलाओं में आत्मविश्वास हो, इसके लिए मिनी मैराथन (mini marathon) दौड़ हो रही है। झांसी में मणिकर्णिका मैराथन (Manikarnika Marathon in Jhansi) हो रही है। जिससे आज लगभग 7 से 8 हजार लड़कियों ने इस मैराथन में भाग लिया है। इस प्रकार महिला रेजीमेंट का निर्माण हुआ था इसी प्रकार महिला शक्ति का होगा।


वहीं, राहुल रिछारिया (UP Congress Committee General Secretary Rahul Richaria) ने कहा कि हमारी पहचान झांसी और रानी लक्ष्मीबाई से है। हम सब जानते है कि आजादी की पहली विगुल झांसी से ही बजी थी। उन्होंने कहा था कि मैं झांसी नहीं दूंगी। उसी के तहत आज हमारी झांसी में सारी मणिकार्णिका एकत्रित हुई है। सभी एक आवाज उठाने वाली हैं कि मैं लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं। इस दौरान सुधांशु त्रिपाठी, किसान नेता शिवनारायण सिंह परिहार, प्रिंस कटियार समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

नरेन्द्र मोदी, योगी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस की ओर से 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' थीम पर आयोजित मैराथन रैली (Manikarnika Marathon in Jhansi) निकाली गई। कुछ प्रतिभागियों ने मैराथन में धांधली का आरोप लगाते हुए नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और योगी (Yogi Adityanath) जिंदाबाद के नारे लगाए। यही नहीं, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा की शह पर मैराथन में सफल कार्यक्रम को खराब करने की कोशिश की गई है।

प्रथम पुरस्कार जीतने वाली महिला को स्कूटी देने की घोषणा

कांग्रेस की तरफ से मुक्ताकाशी मंच से रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। प्रथम पुरस्कार जीतने वाली महिला को स्कूटी देने की घोषणा की गई थी। लखनऊ में मैराथन पर रोक लगाने के बाद झांसी में कांग्रेस की तरफ से इसका आयोजन किया गया। मैराथन के दौरान कुछ प्रतिभागियों ने अनियमितता का आरोप लगाया। प्रतिभागियों का कहना था कि स्कूटी पर सवार होकर महिलाओं, छात्राओं ने मैराथन में हिस्सा लिया।


भीड़ ज्यादा, मगर टी शर्ट पड़ी कम

मैराथन दौड़ में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सुबह काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई, तभी वहां पर बट रही टी शर्ट को बंद कर दिया। कुछ लोगों को टी शर्ट की गई जबकि कुछ को नहीं दी गई थी। इसी बात को लेकर जमकर बवाल हो गया। इसके अलावा हवा में उछालकर सामग्री बांटी गई हैं।

प्रशासन नहीं रहा मुस्तैद

जहां एक ओर मिनी मैराथन हो रही थी वहीं इस दौरान प्रशासन की ओर से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई थी। जिस कारण अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कांग्रेसियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को इसके बारे में अवगत कराया था, लेकिन प्रशासन की ओर उन्हें कोई भी मदद नहीं मिली। यदि यह कार्यक्रम सत्ता पक्ष का होता यहां पुलिस प्रशासन मुस्तैद होता है। लेकिन सत्ता पक्ष का न होने के कारण आज प्रशास ने उनकी सही प्रकार मदद नहीं की। हालांकि कुछ पुलिसकर्मी अवश्य नजर आए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News