Jalaun News: महिलाओं को सेफ फील कराने ‘शक्ति’ का कारवां पहुंचा जालौन, फूलों की वर्षा कर हुआ जोरदार स्वागत

Jalaun News: महिला सशक्तिकरण रैली के जनपद पहुंचने पर रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों के ऊपर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

Update:2023-03-27 20:59 IST
जालौन: जालौन पहुंचा महिला सशक्तिकरण रैली शक्ति’ का कारवां

Jalaun News: महिला सशक्तिकरण रैली के जनपद पहुंचने पर रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों के ऊपर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। रैली में शामिल महिलाओं को फूलों की माला पहनाकर कुछ देर पुलिस लाइन में रोका गया। उसके बाद जिला अधिकारी चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने झंडी दिखाकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रैली के जरिए नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

‘नारी शक्ति की होती है पूजा’

विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि महिलाओं एवं छात्राओं को किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनके साथ खड़ी है, महिलाएं आवश्यकता पड़ने पर आपात सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर पुलिस की मदद ले सकती हैं। छात्राएं अपने आपको कमजोर न समझें, अपने देश में हमेशा नारी शक्ति की पूजा होती रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नारी सम्मान, नारी सुरक्षा व नारी स्वावलंबन को लेकर बेहद गम्भीर है। अब प्रदेश में ऐसा माहौल है कि महिलायें किसी भी समय घर से बाहर निकल सकती हैं। अब उन्हें किसी भी प्रकार का डर नहीं है। प्रदेश सरकार ने माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए माफियामुक्त प्रदेश बना दिया है। अब हमारी माताओं- बहनों को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है।

पुरुषों से बढ़कर काम कर रहीं देश की बेटियां

विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेटियों, माताओं, बहनों को सम्मान मिला है। हमारी देश की बेटियां किसी भी मामले में पीछे नही हैं। वो सुरक्षा के मामले में पुरूषों से आगे बढ़कर काम कर रही हैं। हर स्तर पर नारी शक्ति के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार अहम भूमिका निभा रही हैं। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर इस रैली का आयोजन प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि महिलायें प्रदेश व देश में कन्धे से कन्धे मिलाकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।

ऐसी कोई भी चुनौती नहीं है, जो महिलायें पूर्ण नहीं कर सकती हैं। महिलाओं को जो भी कार्य दिये जाते हैं, वह बखूबी निभाती हैं। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने कहा कि रैली के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये जागरूक किया जा रहा है। रैली के जरिए नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News