VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, एक के बाद एक भिड़ी कई गाड़ियां

उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर दिखना शुरू हो गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज (8 अक्टूबर) कोहरे के चलते एक के बाद एक 12 गाड़ियां आपस में भीड़ गई।हादसे में कई लोग जख्मी हुए हैं। हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट से एक किमी की दूरी पर हुआ। इस हादसे में

Update: 2017-11-08 07:16 GMT

आगरा: उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर दिखना शुरू हो गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते एक के बाद एक 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कई लोग जख्मी हुए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार ये वीडियो पिछले साल का बताया जा रहा है।

हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट से एक किमी की दूरी पर हुआ। इस हादसे में दर्जनों लोगों को गंभीर चोटें आई है।

एक के बाद भिड़ी गाड़ियां

एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक गाड़ियों भिड़ती चली गई। मौके पर पुलिस का साइरन सुनाई देता रहा। लोग रेड लाइट लगाने की बात भी करते रहे। लेकिन हर कोई पीछे से आ रही तेज रफ्तार कारों को रोकने में असमर्थ रहा। कार भिड़ते ही कार में बैठे लोगों को तत्काल उतारा गया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सुबह करीब दस बजे के बाद बेरिकेटिंग कर पीछे ट्रैफिक को रोका गया। इसके साथ ही एंबुलेंस के जरिए दनकौर व ग्रेटरनोएडा के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया गया। फिलहाल कुछ लोगों को मामूली चोटें लगी थी। जिनको मौके पर ही इलाज दिया गया।

देखें वीडियो...

Full View

Tags:    

Similar News