Chandauli News: सड़क पर विवाद में सबक सिखाने के लिए दबंगों ने राहगीर को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

Chandauli News: चन्दौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में रामनगर से घर आ रहे राहगीरों से रास्ते में मनबढ़ स्कार्पियो सवारों ने विवाद कर लिया।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-06-24 12:52 GMT

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। Photo- Newstrack 

Chandauli News: चन्दौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में रामनगर से घर आ रहे राहगीरों से रास्ते में मनबढ़ स्कार्पियो सवारों ने विवाद कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने राहगीर को सबक सिखाने के लिए जबरन अगवा कर गाड़ी में बैठा लिया और उसे मारपीट कर बिहार में छोड़ दिया। पीड़ित के भाई ने इस मामले में अली नगर थाने में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह था मामला

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार द्वारा पंजीकृत मुकदमों से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण के विरूद्ध तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस ने इस मामले से जुड़े आरोपी अमृत सिंह पुत्र श्री संजय सिंह निवासी डहरक थाना रामगढ़ जनपद कैमूर भभुआ बिहार तथा दूसरा निहाल सिंह पुत्र श्री कमलेश सिंह निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़ जनपद कैमूर भभुआ बिहार को सिंधीताली पुल से घटना में प्रयुक्त ब्लैक रंग की स्कोर्पियो के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 17.06.2024 को श्याम सुन्दर पुत्र चन्द्रमा सिंह निवासी ग्राम सरने थाना अलीनगर चन्दौली रात करीब 8 बजे अपने भाई गोविन्द व अपने दो लेबरों के साथ रामनगर से काम कर वापस घर आ रहे थे। उसी दौरान पी. डब्लू गुरूकुलम स्कूल के पास ब्लैक रंग की स्कोर्पियो वाहन संख्या JH10BW6874 में सवार कुल 4 व्यक्तियों से उनका झगड़ा हो गया। जिस पर स्कोर्पियो सवार अज्ञात 4 लोगों ने उनके भाई गोविन्द को सबक सिखाने की नीयत से अपनी गाड़ी में लाद लिया और उन्हें मार पीट कर दुर्गावती बिहार स्थित अकोढ़ी ग्राम के पास हाईवे पर छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित भाई की सूचना पर अलीनगर थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अलीनगर थाना अध्यक्ष शेषधर पांडे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो में सवार मनबढ़ दो मुख्य अभियुक्तों को वाहन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है। 

Tags:    

Similar News