Chandauli News: अखिलेश यादव बोले- भाजपा केवल पा रही है 143 सीटे, इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार ...

Chandauli News: अखिलेश यादव ने कहा कि यदि सपा गठबंधन की सरकार आती है तो सबसे पहले महिलाओं को लखपति बनाएगी और नौजवानों को फिर से सेना भर्ती में दुगना पद के साथ भर्ती करेगी।

Report :  Ashwani
Update: 2024-05-27 13:02 GMT

जनसभा को संबोधित करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Pic:Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जिले के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में अपने प्रत्याशी के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा इस बार 400 सीट पर इंडिया गठबंधन के साथ पा रही है शेष 143 सीट भाजपा गठबंधन को मिलेगा। बता दें, कि जनसभा के दौरान अखिलेश ने चंदौली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सपा गठबंधन की सरकार आती है तो सबसे पहले महिलाओं को लखपति बनाएगी और नौजवानों को फिर से सेना भर्ती में दुगना पद के साथ भर्ती करने का कार्य करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो किसानों की आय को दुगनी करने के लिए एम एस पी के लिए कानून भी बनाया जाएगा।साथ ही उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले हमें क्या करना है अपने वोट को साइकिल पर 1 जून को बटन दबाकर जीतने का काम करना है। वहीं उन्होंने एक अपने छोटे समर्थक को गाने के साथ चंदौली के विकास के बारे में सुनने का काम किया।

जिस पर उन्होंने कहा कि चंदौली के सांसद द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है इसलिए यहां की जनता उन्हें इस बार मौका नहीं देने वाली है। उसके बाद चलते-चलते उन्होंने प्रेस के लोगों से वार्ता कर कहा कि यदि गठबंधन की सरकार बनती है तो जनता के सारे सपनों को पूर्ण करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि की जो पश्चिम की तरफ से हवा चली है वह पूर्वांचल में और मजबूत करने का काम की है और इस बार उत्तर प्रदेश में गठबंधन केवल एक सीट पर ही भाजपा से लड़ रही है नहीं तो सारी सीट गठबंधन की झोली में आ रही है। जिसको देखकर भाजपा की दिल्ली वाले नेताओं के बोल भी लड़खान लगे हैं और वह क्या बोलते हैं इसका भी उन्हें अंदाजा नहीं है। वहीं लास्ट में उन्होंने अपनी जनता और समर्थकों से यह कहा कि 1 जून होने वाले मतदान में जमकर मतदान करके चंदौली के संसद के रूप में प्रत्याशी को विजई बनाया जाए।

Tags:    

Similar News