Chandauli News: भाजपा व सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, दिखाई ताकत

Chandauli News: भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने शक्ति प्रदर्शन के बाद नामांकन दाखिल किया।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-05-10 12:19 GMT

नामांकन पत्र देते महेंद्र नाथ पांडे। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली संसदीय क्षेत्र में अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन भाजपा व सपा के साथ ही 7 निर्दलीय व पंजीकृत दल के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह द्वारा नामांकन के पहले शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। इसमें दोनों तरफ से नामांकन के पहले होने वाली सभा में भीड़ भी जुटाई गई। अभी तक यहां से कुल बसपा, सपा, भाजपा सहित 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जबकि 37 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र खरीदा है।

जनता लड़ रही है मेरा चुनाव

नामांकन से पूर्व सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह ने आयोजित सभा में निवर्तमान सांसद के विकास के दावे को खोखला बताया और प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में हुये कार्यों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव जनता लड़ रही है। वर्तमान सांसद के 10 वर्षों के नाकामी ही हमारे जीत का रास्ता खोल रही है। सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्यासी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं एक सेट नामांकन दाखिल कर रहा था तो उसी समय भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय मुहूर्त का हवाला देते हुए नामांकन कक्ष में घुस गए। यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उलंघन है। मैं इसकी शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से करूंगा।


मंत्री ने गिनाए विकास कार्य

केंद्रीय मंत्री वे भाजपा प्रत्याशी चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने विकास कार्यों की श्रंखला को गिनाते हुए देश के 5 विकसित ग्रामीण लोकसभा के रूप में चंदौली संसदीय क्षेत्र का विकास करने का वादा किया। उन्होंने छूटे अधूरे काम को पूरा करने के लिए जनता से एक मौका और देने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने नोयडा की तर्ज पर चंदौली का विकास करने का जनता से वादा किया। आयोजित सभा को सूबे के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम व रोजगार मंत्री अनिल राजभर, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व साधना सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल,विधायक चकिया कैलाश आचार्य और मिर्जापुर विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हंसराज विश्वकर्मा ने भी अपने संबोधन में निवर्तमान सांसद की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए लोगों से डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Tags:    

Similar News