Chandauli News: चंदौली की राज्यसभा सांसद साधना सिंह बनीं रेल मंत्रालय संसदीय स्थायी समिति की सदस्य

Chandauli News: राज्यसभा सांसद साधना सिंह को देश के आम नागरिकों व सबसे बड़े उपभोक्ता वर्ग की सुविधा प्रदाता रेल मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-09-27 17:29 IST

Chandauli News ( Pic- Newstrack) 

Chandauli News: चंदौली जनपद की निवासिनी व राज्यसभा सांसद साधना सिंह को देश के आम नागरिकों व सबसे बड़े उपभोक्ता वर्ग की सुविधा प्रदाता रेल मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।समिति के सदस्य चुने जाने के लिए सांसद साधना सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व, सभापति - राज्य सभा व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है lसाधना सिंह ने कहा कि सदस्य के रूप में संसदीय समिति का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है, उनका प्रयास इस ज़िम्मेवारी को पूरी निष्ठा और यथा संभव जनकल्याण के मुद्दों के समाधान को कृत संकल्पित रहेगा l

सांसद साधना सिंह ने यह भी बताया कि उनके कार्यों की प्राथमिकता सूची में रेल को और व्यापक व सुविधा से लैस करना होगा lदेश के नागरिकों को सुगम यातायात प्रदान करने वाली भारतीय रेल की स्वीकार्यता बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा और प्रत्येक रूट पर हाई स्पीड व वन्दे भारत जैसी ट्रेन के परिचालन का प्रयास किया जायेगा lसी एम रमेश जी को इस वित्त संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामना प्रेषित किया है। यह समिति रेल की वित्तीय नीतियों, बजट और आर्थिक सुधारों पर चर्चा और मार्गदर्शन करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। इन जिम्मेदारियों को निभाने के साथ, समिति का लक्ष्य देश की आर्थिक स्थिति को सशक्त और जनोपयोगी बनाना है l

सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों की भूमिका को मज़बूत करना और देश में उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना देश के विकास के लिए आवश्यक है ।इसके अतिरिक्त यात्री सुविधाओं के विस्तार, साफ़ सफ़ाई, खानपान की गुणवत्ता में सुधार इत्यादि के लिए सभी संभव प्रयास करती रहेंगी lराज्य सभा सांसद साधना सिंह को रेल मंत्रालय के संसदीय समिति के स्थाई सदस्य मनोनित किए जाने पर उनके समर्थको में भी खुशी की लहर दौड़ गई,लोगो ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Tags:    

Similar News