Chandauli News: नशे में धुत शराबी सैनिक के घर घुसा, बहन के साथ की छेड़छाड़, चिल्लाने पर धमकी देकर फरार
Chandauli News: आरोपी युवक घर में घुस आया और लड़की से अश्लील बातें करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकाकर भाग गया। बताया जा रहा है कि लड़की का भाई केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान है जो छुट्टी पर घर आया हुआ था।;
नशे में धुत शराबी सैनिक के घर घुसा, बहन के साथ की छेड़छाड़, चिल्लाने पर धमकी देकर फरार (फोटो: सोशल मीडिया )
Chandauli News: चंदौली जिले में नए साल की पहली रात एक शराबी घिनौनी नीयत से सुरक्षा बल में तैनात एक जवान के घर में घुस गया और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। सो रही बहन की चीख सुनकर घर के बाहर आग ताप रही मां और भाभी दौड़कर उसकी तरफ आईं। तब तक शराबी युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग चुका था। मामले की शिकायत गुरुवार को सुरक्षा बल में तैनात जवान ने थाने में की। फिर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि चंदौली जिले में नए साल की रात एक शर्मनाक घटना घटी, जब शराब के नशे में धुत एक युवक जवान के घर में घुस गया और कमरे में सो रही युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने जब शोर मचाया और विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। यह घटना उस समय हुई जब युवती खाना खाने के बाद अपने कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि उसकी मां और भाभी घर के पीछे आग ताप रही थीं।
आरोपी युवक घर में घुस आया और लड़की से अश्लील बातें करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकाकर भाग गया। बताया जा रहा है कि लड़की का भाई केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान है जो छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसने गुरुवार सुबह थाना प्रभारी को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, आरोपी फरार हो गया है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है।