Chandauli News: शराब घोटाला करने वाले बनते हैं पाक-साफ़, बीजेपी गंगाजल की तरह है पवित्र, बोले केंद्रीय मंत्री

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अपवित्र कहने वाले अपने गिरेबान में झांके, शराब घोटाला करने वाले पाक-साफ़ बनते हैं। भाजपा गंगाजल की तरह पवित्र है।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-05-21 02:16 GMT

केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री को जिताने में संगठन जी जान से जुटा हुआ है। जनपद के कमालपुर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में भाजपा का किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर वीरेंद्र सिंह ने अब तक के इतिहास में किसानों के लिए भाजपा को सबसे बड़ी हितैषी बताया। उन्होने कहा कि अभी तक के किसी प्रधानमंत्री ने किसानों को बुवाई के समय कोई सम्मान राशि नही दिया था। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को 6000 वार्षिक सम्मान निधि देकर उन्नति की पहल की है।

केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अपवित्र कहने वाले अपने गिरेबान में झांके, शराब घोटाला करने वाले पाक-साफ़ बनते हैं। भाजपा गंगाजल की तरह पवित्र है। भाजपा अब तक के चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।


चंदौली संसदीय क्षेत्र का अंतिम चरण में एक जून को होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों की नुक्कड़ सभाओं में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोशिशें की जा रही है। इसी के तहत राजनैतिक दल विभिन्न संगठनों का सम्मेलन आयोजित कर अपने बढ़ते जनाधार का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रात में चंदौली जनपद के कमालपुर इंटर कालेज में आयोजित अन्नदाता (किसान) सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि आये किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने लोगों को संबोधित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने चंदौली के विकास के लिए किसानों से एक मौका और दिये जाने की बात कही। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार के कामकाज को गांव गांव तक लोगों को पहुंचाना बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने काम के आधार पर जनता से एक मौका और दिये जाने की बात कर रही है।   

Tags:    

Similar News