Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट पर यादवों के सहारे भाजपा रचेगी इतिहास

Lok Sabha Election 2024: मीडिया प्रभारी विवेक यादव सकलडीहा विधानसभा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि यादव पूरी तरह से भाजपा के साथ अब जुड़ने लगे हैं, जिससे इस बार सकलडीहा विधानसभा की जीत पक्की है।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-05-26 06:39 GMT

भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक यादव (Video: Newstrack)

Lok Sabha Election 2024: चंदौली संसदीय क्षेत्र का सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। विधानसभा के चुनाव में सकलडीहा से भाजपा पिछले लंबे समय से जीत दर्ज नहीं कर पायी है। इसको लेकर बीजेपी पूरी तरह से जुटी हुई है और इस विधानसभा को जीतने के लिए विशेष तरीके से सकलडीहा विधानसभा के प्रभारी के रूप में डॉक्टर पीयूष यादव तथा उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के मीडिया प्रभारी विवेक यादव को लगाया गया है।

मीडिया प्रभारी विवेक यादव सकलडीहा विधानसभा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि यादव पूरी तरह से भाजपा के साथ अब जुड़ने लगे हैं, जिससे इस बार सकलडीहा विधानसभा की जीत पक्की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केवल अपने घर के ही यादवों को प्रत्याशी बनाए हैं और अन्य दावेदार यादवों को नजर अंदाज कर दिया है, जिससे यादवो में आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी में ही यादवों का हित है। जिले में भी समाजवादी पार्टी के कुछ यादव के घर तक ही राजनीति सीमित है, उन्होंने कहा कि भाजपा में देख लीजिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य कई यादवों को पद मिला है।

दो धड़ों में बंट जाता है यादव वोट

 2019 के लोकसभा चुनाव में सकलडीहा विधानसभा के यादव मतदाताओं ने कमल खिलाने में कहीं ना कहीं परोक्ष रूप से सहयोग किया था। चंदौली जनपद में यादव खेमें में बंटे रहते हैं। पूर्व सांसद रामकिशुन यादवो में ग्वाल बिरादरी से आते हैं जबकि सकलडीहा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव डणहोर समाज के हैं। दोनों नेताओं में अपने वर्चस्व को लेकर होड़ मची रहती है। जबकि ग्वाल यादव रामकिशुन के सहयोग में रहते हैं। वही डणहोर यादव प्रभु नारायण के साथ खड़े रहते हैं। यही कारण है कि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में रामकिशुन यादव को लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया  था। ग्वाल यादवों ने परोक्ष रूप से ही भाजपा का समर्थन कर दिया, जिससे सपा बसपा के गठबंधन में भी भाजपा ने यहां लगभग 14000 वोटो से जीत हासिल किया था।

सकलडीहा विधान सभा को जीतने के लिए भाजपा एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है। इसमें विशेष रूप से यादव नेता डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा से उनको जोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिसमें सकलडीहा विधानसभा के निवासी व पूर्व मंत्री वर्गीय कैलाश यादव के पुत्र विवेक यादव की भूमिका महत्वपूर्ण है। 

Tags:    

Similar News