Chandauli News: हॉकी और कबड्डी में दिखेगा दमखम, खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई प्रतिस्पर्धा

Chandauli News: जनपद में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हॉकी एवं कबड्डी खेल का शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं की शुरूआत कराई।

Update: 2023-08-29 15:22 GMT
हॉकी और कबड्डी में दिखेगा दमखम, खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई प्रतिस्पर्धा : Photo-Newstrack

Chandauli News: जनपद में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हॉकी एवं कबड्डी खेल का शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं की शुरूआत कराई।

सप्ताह भर होंगे विभिन्न खेल आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर चंदौली जिले के महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परिसर में खेल सप्ताह 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने फीता काटकर किया। खेल सप्ताह कार्यक्रम के दौरान हॉकी, कबड्डी, कुश्ती व वॉलीबाल समेत सभी तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा।

खेल में कॅरियर की अपार संभावनाएं

इस मौके पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कियुवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है। इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। खेल में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरियों के साक्षात्कार में भी अलग से वरीयता दी जाती है। उन्होंने कहा कि खेल खेलने में हमें अच्छा भी लगता है। साथ ही खेल हमें टीम की भावना सिखाती हैं। ऐसे में जब कोई हमारे खिलाड़ी पर आक्रमण करता हैं तो हम आगे बढ़कर उसे बचाते हैं। खेल में हमें एक साथ खड़ा होना होता है।

इतना ही नहीं, अगर खेल में आप अनुशासित नहीं रहेंगे तो आप खेल नहीं सकते। खेल में आदेश का पालन करना होता है जो नहीं खेलता है, उसे ना तो आर्डर देना आता है और ना ही आर्डर लेना आता हैं। उन्होंने कहा कि हमें पता भी नहीं चलता है और खेल हमें कई चीजें सिखा देता है। जो नहीं खेलता है, उनमें वे सारे गुण विकसित नहीं हो पाते हैं। उसे यह समझ में नहीं आता है कि वह क्यों हारा है। ठीक से खेलने वाला आदमी कभी नहीं हारता है। वह हारकर भी जीत जाता है। इसी तरह डीएम ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

डीएम ने की वॉलीबाल में सर्विस

जिलाधिकारी द्वारा वॉलीबॉल खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर बॉल का रिबन काटकर एवं सर्विस करके खेल का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों को आशीवर्चन दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सतीश एवं कुश्ती खिलाड़ी इमरान का भी अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।

Tags:    

Similar News