Chandauli News: भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन, सदस्यता अभियान में बोली राज्यसभा सांसद

Chandauli News: राज्य सभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने जनपद के कई बूथों पर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान - 2024 के निमित्त सदस्यता दिलाई।

Report :  Ashwani
Update:2024-09-14 22:10 IST

सदस्यता अभियान राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह (Pic: Newstrack)   

Chandauli News: जनपद में राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह ने शनिवार को कई बूथो पर पहुंचकर लोगों को सदस्यता दिलाते हुए अभियान से जुड़ने के लिए आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी की विशेषताएं एवं सरकार की योजनाओं को भी बताया। आपको बता दे कि चंदौली जनपद के राज्य सभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने जनपद के कई बूथों पर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान - 2024 के निमित्त सदस्यता दिलाई।

उन्होंने चंदौली के जगदीशपुर बूथ संख्या 330, हटिया एवं भवतपूरा के बूथ संख्या 331, 332 सहित अन्य बूथों पर पहुंचकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने आमजन से संवाद कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी ही केवल लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करती है। अन्य पार्टियों में लोकतंत्र नहीं बल्कि परिवार तंत्र चलता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का ही एक नारा है सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास है। इसी विश्वास के चलते भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। लोगों का कारवा जुड़ता जा रहा है केंद्र में मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में योगी जी की सरकार सभी वर्गों के लिए आज तक के इतिहास ऐतिहासिक कार्य किया है। कार्यक्रम में उपस्थित चन्दौली के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मुख्यतः बूथ अध्यक्ष गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह, मृत्युंजय मौर्या ग्राम प्रधान एवं अन्य ने भी आमजन से संवाद कर उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Tags:    

Similar News