Chandauli News: भ्रष्टाचारी डीआरएम को बचा रही भाजपा सरकार, जानिए सपा प्रवक्ता ने क्या क्या लगाया आरोप

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर हमला किया है...;

Update:2025-03-19 19:05 IST
  • whatsapp icon

Chandauli News: चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन स्थित पूर्व मध्य रेलवे के मंडली कार्यालय के डीआरएम पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर हमला किया है। कहा भाजपा बड़ी मछलियों को बचती है जबकि लोको पायलट के प्रोन्नत परीक्षा में डीआरएम के नाक के नीचे सब कुछ होता रहा और डीआरएम की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। आपको बता दें कि चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन स्थित पूर्व मध्य रेल के,डीडीयू मंड के डीआरएम पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। लोको पायलटो के प्रोन्नत परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्यवाही पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि डीआरएम के माध्यम से ही लोको पायलटो की प्रोन्नत परीक्षा कराई जानी थी और यह सब खेल डीआरएम के नाक के नीचे किया गया है।

चंदौली के इतिहास में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया गया और सीबीआई ने रंगे हाथ छापेमारी करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए भी बरामद किया और 26 लोगों को जेल भेजने का कार्य किया,लेकिन भाजपा सरकार बड़ी मछलियों को बचाती है जिसका परिणाम है कि डीआरएम की गिरफ्तारी तो दूर कोई विभागीय कार्यवाही भी नहीं हुई।

इस भारतीय जनता पार्टी के सरकार के भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है थाने कचहरी से लेकर सभी कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार है धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जनपद में किसानों के धान खरीद में भी भारी मात्रा में भ्रष्टाचार किया गया और किसानों का धान सरकारी रेट पर न लेकर के कमीशन खोरी के माध्यम से खरीद की गई है।

सपा प्रवक्ता ने सरकार से मांग किया कि ऐसे बड़े बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है और सरकार कार्रवाई करने के बजाय बड़ी मछलियों को बचाने में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News