Chandauli News: नीट परीक्षा को लेकर सपा प्रवक्ता का भाजपा पर तंज, बोले- इस वजह से लीक हो रहा पेपर

Chandauli News: सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षा पारदर्शी पूर्ण होना संभव नहीं है।

Report :  Ashwani
Update: 2024-06-28 17:13 GMT

Chandauli News (Pic:Newstrack)

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने जिला मुख्यालय के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा सरकार में आए दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लीक होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षा पारदर्शी पूर्ण होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केवल नवनिहालो का मामला नहीं है बल्कि नीट परीक्षा में धांधली धरती के भगवान कहे जाने वाले होनहारों के साथ हो रही है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस व भाजपा के खास NTA के अध्यक्ष प्रदीप जोशी है जिसके कारण परीक्षा लीक हो रही है। भाजपा सरकार में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के पारदर्शी पूर्ण होने की कोई संभावना नहीं है।

देश संविधान से चलता है ना कि संगोल से

उन्होंने संसद में सेंगोल के मामले को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश संविधान से चलता है ना कि संगोल से। कहीं भी संविधान के प्रस्तावना में सेंगोल का जिक्र नहीं है। देश के 140 करोड़ के लोग संविधान को मानने वाले हैं और संविधान से ही उनका जुड़ाव है। भाजपा अपने तानाशाही के बल पर सेंगोल का मुद्दा बना रही है। भ्रष्टाचार में सुभाजपा के विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका रैकेट बहुत बड़ा है और सुभाषपा भाजपा की सहयोगी है। इन लोगों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यापक घोटाले किए जाते हैं। निष्पक्ष जांच होगी तो उनके साथ कई भाजपा के नेता भी इसमें शामिल मिलेंगे।  

Tags:    

Similar News