Chandauli News: पिता के लिए प्रचार करने पहुंची तरांकिता, तिसरी बार सांसद बनाने की अपील

Chandauli News: भाजपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडे की बेटी तरांकिता कार्यकर्ताओं के साथ अपने पिता के लिए वोट मांगने पहुंची।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-05-24 14:21 GMT

पिता के लिए वोट मांगती तरांकिता पांडे। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली संसदीय क्षेत्र में बढ़ते तापमान के साथ चुनाव की सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। अंतिम चरण में चंदौली का चुनाव 1 जून को होना है,जिसके लिए प्रत्याशियों का परिवार भी चुनाव मैदान में उतर गया है। तपती दोपहरी एवं गर्मी में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडे को जिताने तथा हैट्रिक लगाने के लिए उनकी पुत्री तरांकिता पांडे भी प्रचार में उतरकर पसीना बहा रही है।

तीसरी बार सांसद बनाने की अपील

सकलडीहा विधानसभा के चहनियां बाजार में केंद्रीय मंत्री की पुत्री तरांकिता पांडे ने डोर टू डोर संपर्क करते हुए क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर हमारे पिता आप लोगों के लिए विकास का एक नया पैमाना बनाए हैं तो उनके किये गए विकास कोर्यों से तीसरी बार सांसद बनाए ताकि बचे हुए कार्यों को भी पूरा कर सकें। उनकी एक-एक सांस चंदौली की जनता के लिए रहती है वह दिन रात क्षेत्र में किस तरह विकास किया जाए इसी बारे में चिंता करते हैं। चंदौली संसदीय क्षेत्र को भारत के पांच ग्रामीण संसदीय क्षेत्र में पहुंचने के लिए उनका सपना है जिसके लिए वह आप लोगों के बीच में आए हुए हैं।



कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची जनता के बाद

पिछले 10 वर्षों का विकास कार्य अगर आपके पैमाने पर खरा उतरते हैं तो बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तीसरी बार भी उन्हें रिकॉर्ड तोड़ वोटो से संसद में भेजें। केंद्रीय मंत्री कि पुत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चहनिया कस्बा के लोग भी जोश के साथ शामिल रहे। उनकी पुत्री लगातार क्षेत्र में घूमने का कार्य कर रही है। भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे की पुत्री के मार्मिक अपील से लोग प्रभावित हो रहे हैं। तरांकिता पांडे के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जय श्याम त्रिपाठी, विवेक सिंह यादव, बनवारी पांडे, अरविंद पांडे डॉक्टर ,अतुल रतन मिश्रा, योगेंद्र पांडे, गोपाल राजभ,र संकठा राजभर, छोटेलाल पांडे, अमृतसर चौरसिया, शैलेंद्र पांडे, राहुल मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।

Tags:    

Similar News