भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होंगे चन्द्रशेखर आजाद रावण

दोनों नेताओं की तकरीबन एक घंटे तक हुई मुलाकात में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा हुई तथा आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने पर सहमति जताई है।

Update: 2021-01-09 11:59 GMT

बलिया: भागीदारी संकल्प मोर्चा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के शामिल होने के बाद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी आज भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने पर सहमति जताई है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजभर ने आज जिले के रसड़ा में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि लखनऊ के एक होटल में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात हुई है।

यह भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू अलर्ट: बचाव हेतु बरतें सावधानियां, मऊ डीएम ने दिये सख्त आदेश

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हुई चर्चा

दोनों नेताओं की तकरीबन एक घंटे तक हुई मुलाकात में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा हुई तथा आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि भागीदारी संकल्प मोर्चा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मोर्चा विधानसभा के आगामी चुनाव एक सशक्त विकल्प बने, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Auraiya News: पंचनद बैराज लगाएगा विकास को पंख, ग्रामीणों में खुशी की लहर

(फोटो- सोशल मीडिया)

भागीदारी संकल्प मोर्चा में ये नेता हैं शामिल

उल्लेखनीय है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा , सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, अपना दल कमरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल, जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसागर बिंद और भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम करण कश्यप शामिल हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने की मोर्चा में शामिल होने की घोषणा

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पिछले दिनों मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव से कई बार मुलाकात हुई है, जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव के भी मोर्चा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/VID-20210109-WA0241.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या मामले में 48 घंटे में हुई गिरफ्तारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News