Chhath puja 2022: लखनऊ में कल से शुरू हो रहा महापर्व छठ, देखें लक्ष्मण मेला मैदान में कैसी हैं तैयारियां

Chhath Puja 2022 in Lucknow: छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में भी साफ-सफाई जोर-शोर से हो रही है।

Written By :  aman
Update: 2022-10-27 13:19 GMT

राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में छठ की तैयारियां (Photo- Ashutosh Tripathi) 

Chhath Puja 2022 in Lucknow: छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में भी साफ-सफाई जोर-शोर से हो रही है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार (27 अक्टूबर 2022) को लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे। 

सुख-समृद्धि के प्रतीक भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मान्यता है कि छठ करने मात्र से मनुष्य के सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसी आस्था से छठ पर्व मनाया जाता है। छठ बिहार, झारखंड और यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र का मुख्य पर्व है। हर साल की तरह इस साल भी पर्व को लेकर लखनऊ में भी तैयारियां अंतिम चरण में है। छठ करने वाले व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत करते हैं। पहले अस्ताचलगामी और फिर उगते सूर्य की उपासना कर व्रत का पारण यानी समापन होता है। 


कल नहाय-खाय से शुरू होगा छठ महापर्व 

सूर्य की आराधना का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। सूर्योपासना का ये महापर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस पावन पर्व पर महिलाएं कठिन व्रत रखती हैं। नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत होती है। उसके बाद खरना होता है। फिर, पहले अर्घ्य के दिन डूबते सूर्य की उपासना होती है। और अगले दिन उगते सूर्य की पूजा के साथ इस महापर्व का समापन हो जाता है। सुबह और शाम के अर्घ्य के दिन व्रती तालाब या जल से भरे स्थान में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देती हैं। 


इस साल छठ पर्व 30 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। मगर, इससे जुड़ी पूजा विधि तथा परंपराएं दो दिन पहले अर्थात शुक्रवार (28 अक्टूबर 2022) को नहाए-खाए के साथ ही शुरू हो जाएंगी। इस इस व्रत की समाप्ति 31 अक्टूबर को उगते सूर्य की आराधना के साथ होगा। 


छठ पूजा के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोग घरों को लौट आए हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने कई पूजा विशेष ट्रेने चलायी है।



Tags:    

Similar News