मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 को आएंगे एटा, देंगे करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सहित करीब 2200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर नागरिकों को सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा के अभेद इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आगरा रेंज के सभी जिलों से अधिकारी व पुलिस बल मंगाया गया है।

Update: 2019-02-25 17:05 GMT

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सहित करीब 2200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर नागरिकों को सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा के अभेद इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आगरा रेंज के सभी जिलों से अधिकारी व पुलिस बल मंगाया गया है।

यह भी पढ़ें.....कुंभ : इटली की पर्यटक हुई लापता, चलती ट्रेन में चला पता..बाकी सब ठीक है

पुलिस अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का पूरा रूट मैप तैयार किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की योजना के अनुसार पुलिस लाइन के स्थान पर अब रामलीला मैदान में ही मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर उतारा जाएगा। इसके लिए हैलीपैड तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा भी रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष व कुछ अन्य मंत्रियों के आने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें.....नेपाल सीमा पर हुई समन्वय समिति की बैठक, ISI- इस्लामिक संगठन पर नकेल कसने पर हुई चर्चा

जिला प्रशासन ने सीएम के कार्यक्रम के लिए आगरा रेंज से छह एएसपी, 14 क्षेत्राधिकारी, 38 पुलिस निरीक्षक, 125 उपनिरीक्षक, 400 सिपाही व तीन कंपनी पीएसी लगाई है। इसके बाद भी आवश्यकता समझी गई तो एटा पुलिस लाइन के रिजर्व पुलिस बल को लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जीटी रोड आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। फर्रुखाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन अलीगंज से कासगंज होते हुए, आगरा की ओर जाने वाले वाहन बागवाला चौराहा से मलावन-सकीट होते हुए निकाले जाएंगे। जीटी रोड पर दिल्ली व कानपुर की ओर जाने वाला यातायात अवरूद्ध किया जाएगा।

Tags:    

Similar News