Chitrakoot News: रामचरित मानस के अपमान पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, पूर्व मंत्री की अगुवाई में हनुमान चालीसा

Chitrakoot News: बुधवार को अपरान्ह करीब तीन बजे वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में मुख्यालय स्थित पटेल तिराहे पर पूरे साज-बाज के साथ सैकड़ों आस्थावानों ने रामचरित मानस का अपमान करने वालों की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।

Update: 2023-02-01 13:27 GMT

Chitrakoot buddhi shuddhi yagya

Chitrakoot News: गोस्वामी तुलसीदास की लिखी रामचरित मानस पर अमर्यादित भाषा कर टिप्पणी करने वालों को सद्बुद्धि के लिए भाजपा ने पटेल तिराहे में रामचरित मानस व हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में आयोजित यज्ञ में भाजपा समेत विभिन्न हिंदुवादी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। हाल ही में सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस की कुछ चौपाइयों पर विवादित बयान दिया था।

पूर्व मंत्री चंद्रिका पाध्याय की अगुवाई में हुई शुद्धि-बुद्धि यज्ञ

बुधवार को अपरान्ह करीब तीन बजे वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में मुख्यालय स्थित पटेल तिराहे पर पूरे साज-बाज के साथ सैकड़ों आस्थावानों ने रामचरित मानस का अपमान करने वालों की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इसके पहले हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ ढोलक व मजीरा के साथ किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के संस्थापक डा राम मनोहर लोहिया का समाजवाद राम के चरित्र पर आधारित था।

उन्होंने चित्रकूट में रामायण मेला की शुरुआत की थी और भगवान श्रीराम को आदर्श मानकर समाजवादी समाज की परिकल्पना किया था। आज उनके ही अनुयायी जो कि अपने को समाजवादी कहते हैं, वह लोग भगवान राम और रामचरित मानस के रचयिता को गाली दे रहे है और रामचरित मानस की प्रतियां जला रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि राममनोहर लोहिया के समाजवाद को इन्होंने जला दिया और अब नया समाजवाद है। जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला व शिवशंकर सिंह ने कहा कि रामचरित मानस आस्था का प्रतीक है। इसकी प्रत्येक चौपाई यथार्थ के साथ लिखी है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, महामंत्री आलोक पांडेय, लवकुश चतुर्वेदी, महेंद्र कोटार्य, रामसागर चतुर्वेदी, सुशील द्विवेदी, श्याम गुप्ता, हीरो मिश्रा, जवाहर सोनी, रवि गुप्ता, अंजू वर्मा, अर्चना सिंह, माया प्रजापति, मोहित मिश्रा, श्रवण पटेल, विनोद पांडेय, दशरथ प्रजापति, सुरेश अनुरागी, जगदीश गुप्ता, शंकर यादव, दरबारी पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, आशीष पांडेय, विजय शंकर मिश्र, राजेश पांडेय, अरुण राजपाल, विहिप जिलाध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, जिला मंत्री रामशरण तिवारी, रिऋभ, अमित आदि मौजूद रहे।

देशद्रोह का लगाया जाए मुकदमा

कामदगिरि प्रमुखद्वार के व्यवस्थापक मदनदास महाराज ने कहा कि रामचरित मानस पर अमर्यादित टिप्पणी करने व उसकी प्रतियां जलाने वालों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। रामचरित मानस को हिंदू समुदाय के सभी जन मानते है। यह समाज को नई दिशा देने वाली है। आज भी बड़े कष्टों के निवारण के लिए इसका अखंड पाठ कराते है। यह हिंदू समुदाय की आस्था का प्रतीक भी है। रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अगर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो साधू-संत आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Tags:    

Similar News