Chitrakoot: सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, कौशाम्बी के लड़के लौट रहे थे घर

Chitrakoot: कर्वी कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।

Update: 2022-12-17 01:54 GMT

Accident In Chitrakoot। (Social Media)

Chitrakoot: कर्वी कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मुख्य मार्ग में लोढ़वारा मोड़ के आगे निरंकारी सत्संग भवन के समीप शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। सड़क किनारे तीनों के पड़े होने की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने देखा तो सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मर्चरी में रखवाया है। तीनों मृतक कौशांबी जनपद के रहने वाले है। एक मृतक की जेब से मिले आधारकार्ड के जरिए कोतवाली पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी।

मृतकों की पहचान

कौशांबी जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पलरा निवासी कल्लू त्रिपाठी का 22 वर्षीय पुत्र विनय त्रिपाठी, रामप्रकाश त्रिपाठी का 20 वर्षीय पुत्र विवेक त्रिपाठी व महेन्द्र त्रिपाठी का 23 वर्षीय पुत्र अंकित त्रिपाठी शुक्रवार की शाम चित्रकूट घूमने बाइक से आ रहे थे। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है। बताते हैं कि कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग में लोढ़वारा मोड़ के आगे निरंकारी सत्संग भवन के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन भाग निकला। तीनों युवक घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे।

मौके पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम

काफी देर बाद राहगीरों की सूचना पर कर्वी कोतवाली प्रभारी अवधेश मिश्र पहुंचे और देखा तो तीनों दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मर्चरी में रखवाया। तलाशी के दौरान विनय त्रिपाठी की जेब से आधारकार्ड मिला। जिसके जरिए पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क किया। हादसे की जानकारी मिलने पर देर रात मृतकों के परिजन मुख्यालय कर्वी पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Tags:    

Similar News