Chitrakoot News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दांपत्य सूत्र में बंधे 184 जोड़े

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में 184 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए।

Update: 2023-11-30 12:44 GMT

चित्रकूट में दांपत्य सूत्र में बंधे 184 जोड़े (न्यूजट्रैक)

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में 184 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए। विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल, जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, सीडीओ अमृतपाल कौर व एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने किया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब पुत्री की शादी के लिए यह योजना लागू किया है। जिससे गरीब लोग शादी के कर्ज से न जूझे। 51 हजार रुपए एक विवाह में खर्च के लिए सरकार दे रही है। जिले में हर वर्ष एक हजार गरीब बेटियों की शादी कराई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने बेटी के पैदा होने से लेकर विवाह तक की व्यवस्था कराई है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव दौरान पांच हजार रुपए देकर दिए जा रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार कि जो मंशा है कि लोगों की शादी में खर्चा कम हो। इस उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना लागू कर हर जिले में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो को जयमाला के दौरान पुष्प वर्षा कर प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री दिया।

गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक राम नारायण त्रिपाठी की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराए। जिसमें एक जोड़ा का मुस्लिम समुदाय ने व सात जोड़ो का बौद्ध समाज ने विवाह कराए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की मां भगवती संगीत पार्टी ने विवाह कार्यक्रम कराए। इसके बाद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिले बांटी गई। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, गंगाधर मिश्रा, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सुरेश अनुरागी, राजकुमार त्रिपाठी, सदर एसडीएम सौरभ यादव, डीसीएनआरएलएन ओमप्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका लाल जी यादव, नगर पंचायत मानिकपुर भारत सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News