Arvind Kejriwal Arrest: Chitrakoot में गिरफ्तारी पर AAP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

Chitrakoot News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चित्रकूट में प्रदर्शन किया।

Update: 2024-03-22 10:50 GMT

चित्रकूट में हुआ विरोध प्रदर्शन।(Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: आम आदमी पार्टी चित्रकूट की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय जोरदार प्रदर्शन किया और नरेंद्र मोदी हाय हाय, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, जब-जब मोदी डरता है ईडी को आगे करता है आदि नारे लगाए गए।

केजरीवाल से ड़रे प्रधानमंत्री 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं, नरेंद्र मोदी जी को सबसे ज्यादा डर आम आदमी पार्टी से लगता है। आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी हार रहे हैं इसीलिए नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया ताकि अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार न कर पाएं। लेकिन अरविंद केजरीवाल भारत के लोगों के दिलों में बसते हैं, हर गरीब के बेटे हैं। अरविंद केजरीवाल जी को कैद किया जा सकता है लेकिन उनकी सोच को कैद नहीं किया जा सकता है।


षड्यंत्र के तहत कराया गया गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में गरीबों के बच्चों के लिए वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल बनवाए हैं जिसमें हर गरीब के बच्चे को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विश्व स्तरीय अस्पताल बनवाते हैं, मोहल्ला क्लीनिक बनवा दिया है, जिसमें हर गरीब को मुफ्त में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं , हर प्रकार के टेस्ट फ्री होते है, अरविंद केजरीवाल जी ने हर बुजुर्ग को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराई है, अरविंद केजरीवाल जी ने महिलाओं को फ्री में बस यात्रा कराते हैं। अरविंद केजरीवाल जी ने इतने काम किए हैं कि दिल्ली के हर गरीब के बेटे बन चुके हैं। यह सब काम नरेंद्र मोदी जी की सरकार नहीं कर पा रही है इसलिए वह आम आदमी पार्टी को कुचलने पर उतारू है। केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल को इसीलिए नरेंद्र मोदी जी ने ईडी को भेज कर उन्हें जेल में डाला है। शराब घोटाला जैसा कुछ भी हुआ ही नहीं क्योंकि उसमें एक भी पैसा बरामद नहीं है सिर्फ कही सुनी बातों के आधार पर, झूठी गवाही के आधार पर यह पूरा षड्यंत्र रचा गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी जी को सबक सिखाएगी।


तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला, प्रांत महासचिव अंकित सिंह, अविनाश चंद्र त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष मानिकपुर, शिवशंकर जिलाध्यक्ष, लवलेश केसरवानी जिला सचिव, राजबहादुर साहू जिलाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ, नर्वदा प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ, गया प्रसाद पाल जिला उपाध्यक्ष ओबीसी, शिवप्रकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ, योगेन्द्र रैकवार जिला महासचिव श्रम प्रकोष्ठ, छेदीलाल सिंह खंगार, अनुरोध सिंह यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, प्रेमचंद्र सिंह जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, दीपक कुमार, बीरेंद्र कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष, श्याम बाबू त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष, जुगुल किशोर जाटव जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह जिला उपाध्याय, सुरेश सिंह तहसील अध्यक्ष, अमित कुमार यूथ विंग, अश्विनी कुमार यूथ विंग, विकास कुमार नगर अध्यक्ष यूथ विंग आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News