Chitrakoot Crime: भिक्षुक किशोरी के साथ दरिंदों ने किया गैंगरेप, दोनों आरोपित गिरफ्तार

Chitrakoot News: मप्र क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग में मां के साथ बैठी करीब 14 वर्षीया भिच्छुक किशोरी को दिन दहाडे दो वहसी दरिंदे शुक्रवार की दोपहर ले गए। इसकी भनक मां को नही लग सकी। इन दरिदों ने किशोरी को ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Update: 2023-11-11 14:14 GMT

Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: मप्र क्षेत्र के कामदनाथ परिक्रमा मार्ग में दिन दहाडे एक भिच्छुक किशोरी को दो वहसी दरिंदे बहला-फुसलाकर ले गए। जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर दरिंदे मौके से भाग निकले। गंभीर अवस्था में किशोरी को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर चित्रकूट पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरु कर दी है।

किशोरी की हालत बिगड़ी

मप्र क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग में मां के साथ बैठी करीब 14 वर्षीया भिच्छुक किशोरी को दिन दहाडे दो वहसी दरिंदे शुक्रवार की दोपहर ले गए। इसकी भनक मां को नही लग सकी। इन दरिदों ने किशोरी को ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई। जिससे दरिदें मौके पर उसे छोडकर भाग निकले। काफी देर बाद किशोरी को उसकी मां ने खोजना चालू किया। इसी बीच मां को जानकारी हुई तो वह भागकर घटना स्थल पर पहुंची। जहां बेटी गंभीर हालत में मिली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मां ने अन्य लोगो की मदद से बेटी को गंभीर अवस्था में जानकीकुंड अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मां की तहरीर पर चित्रकूट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर एमपी पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया है। जिनसे घटना के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से लोगो में भारी आक्रोश है। पीड़िता के पिता की करीब आठ माह पहले मौत हो चुकी है। वह मां के साथ भिक्षा के जरिए जीवन यापन कर रही है। चित्रकूट थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News