Chitrakoot News: भाजपा का एक सितंबर से शुरु होगा सदस्यता अभियान, कार्यशाला में दी गई जानकारी

Chitrakoot News: सदस्यता अभियान का प्रथम चरण एक से 25 सितम्बर तक चलेगा। एक से 15 अक्तबूर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा।

Update: 2024-08-24 15:01 GMT

भाजपा का एक सितंबर से शुरु होगा सदस्यता अभियान, कार्यशाला में दी गई जानकारी: Photo- Newstrack

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में भाजपा का सदस्यता अभियान आगामी एक सितंबर से शुरु होने वाला है। इसकी तैयारी को लेकर जिले स्तर पर एक गार्डेन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत तौर पर अवगत कराया।

सदस्यता अभियान का प्रथम 25 सितम्बर तक

जिला प्रभारी अनिल यादव कहा कि किसी भी संगठन का मूल आधार उसके सदस्य होते हैं उन्ही की मेहनत से संगठन आगे बढ़ता है। सदस्यता अभियान का प्रथम चरण एक से 25 सितम्बर तक चलेगा। एक से 15 अक्तबूर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। जिसका टोल फ्री नंबर 8800002024 है, जिस पर मिस्डकाल कर सदस्य बन सकते हैं। मिस्ड काल के अलावा क्यूआर कोड, नमो एप व वेबसाइट के अलावा फार्म भरकर भी सदस्य बन सकते है।


कैंप लगाकर चलेगा सदस्यता अभियान

सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाएंगे। इसके अलावा सांसद, विधायक से लेकर अन्य सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठो को सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य ब्यक्तिगत बनाने होगें। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने बताया कि एक सितंबर को भाजपा की सदस्यता अभियान की जिले की कार्यशाला के बाद 25 से 27 अगस्त मं मंडलो और 31 अगस्त तक बूथो मे भी कार्यशालाएं होगी।


प्रधानमंत्री को पार्टी का सदस्य बनाकर अभियान का होगा शुभारंभ

एक सितंबर को सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री को पार्टी का सदस्य बनाकर किया जाएगा। दो और तीन सितंबर को प्रदेश में इसकी शुरूआत होगी। 4 व 5 सितंबर को सभी जनपदों में सदस्यता अभियान अभियान की शुरूआत होगी। जिला सदस्यता प्रमुख च्द्रिरका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हर व्यक्ति, वर्ग व क्षेत्र तक पहुंचकर सभी को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए काम करना है।


इस मौके पर रंजना उपाध्याय, चन्द्रप्रकाश खरे, आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, शिवशंकर सिह, राजेश जयसवाल,अश्वनी अवस्थी,आंनद पटेल जगदीश गौतम, तीरथ तिवारी, मनोज तिवारी,आशीष पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News