Chitrakoot News: बूथ तक जन संवाद कर भाजपाई विपक्ष को करें पराजित-प्रकाश पाल

Chitrakoot News: बसपा बिलकुल समाप्त पार्टी, सपा समाजवाद में करती समाजघात, क्षेत्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में हुई वोटर चेतना अभियान कार्यशाला।

Update: 2023-10-18 14:12 GMT

Chitrakoot News (Pic: Newstrack)

 Chitrakoot News: भाजपा की वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अगुवाई में हुई। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ की मजबूती ही जीत का आधार है बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ तक जनसंवाद करके विपक्ष को धूल धूसरित करना है।

उन्होंने कहा कि बसपा बिल्कुल समाप्त पार्टी बन चुकी है। सपा तो समाजवाद के नाम पर पिछड़ों से समाजघात करती है। लोककल्याण भाजपा सरकारों की पहचान बन गया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया है। किसी भी चुनाव को जीतने में प्रथम काम है मतदाता सूची मे नाम होना है। इसके बिना कुछ भी संभव नही है। ऐसे में सभी को लगकर मतदाता सूची में छूटे हुए लोगो के नाम जोडवाने का काम करना है।


 मंडल, शक्तिकेंद्र व बूथ की बैठक करके व्यापक संवाद करें

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शक्तिकेंद्र प्रवासी सभी करणीय कार्य अवश्य करें। मंडल, शक्तिकेंद्र व बूथ की बैठक करके व्यापक संवाद करें। अभियान संयोजक आलोक पांडेय ने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान में सभी कार्यकर्ता मनोयोग से लगकर अभियान को सफल बनाएं। वहीं जिपं सदस्य राजाराम पाल ने बसपा छोडकर भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सांसद आरके पटेल, जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्यमंत्री च्द्रिरका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, दिनेश तिवारी,पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी जी, गंगाधर मिश्र, नगर पंचायत चेयरमैन संजीव मिश्र, अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News