Chitrakoot News: अवैध कब्जों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

Chitrakoot News: अवैध तरीके से सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों को हटाने का अभियान चला रही है। जिसके तहत मुख्यालय कर्वी में भी शनिवार को अभियान चलाया गया।

Update: 2024-07-27 15:19 GMT

 Chitrakoot News (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: प्रदेश सरकार अवैध तरीके से सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों को हटाने का अभियान चला रही है। जिसके तहत मुख्यालय कर्वी में भी शनिवार को अभियान चलाया गया। जिसमें जिला पंचायत के सामने किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ हटवाया है। अभियान शुरु होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और वह आनन-फानन अपना सामान भी समेटते नजर आए। जगह-जगह सरकारी जमीनों में लोगों ने कही गुमटी बनाकर तो कहीं पर कच्चे मकान तैयार कर अवैध कब्जे किए है। जिनको प्रशासन लगातार चिन्हित कर हटाने का अभियान चला रहा है।

प्रशासन ने सरकारी जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

अतिक्रमणकारी प्रशासन की मुहिम के खिलाफ कोर्ट की भी शरण ले रहे है। लेकिन उनको वहां से भी राहत नहीं मिल रही है। मुख्यालय कर्वी स्थित जिला पंचायत के सामने नजूल की जमीन पर करीब एक दर्जन लोगों ने अवैध कब्जा रखा था। यह सभी कच्चे मकान बनाकर रहने लगे थे। पिछले साल प्रशासन ने काफी लोगों को हटा दिया था, लेकिन कुछ लोग लगातार रह रहे थे। यह लोग प्रशासन ने जब भी हटाने का प्रयास किया तो अधिकारियो पर तरह-तरह के आरोप लगाकर हावी हो जाते रहे है। जिसके चलते अभी तक प्रशासन भी इनको हटाने में कतराता रहा है।

बताते हैं कि अवैध कब्जा कर रहने वाले लोगों ने न्यायालय का भी सहारा लिया। लेकिन वहां से उनको राहत नहीं मिली। फलस्वरुप प्रशासन ने शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ अवैध कब्जों को हटवाने का अभियान चलाया। सदर तहसीलदार वाचस्पति, ईओ नगर पालिका लालजी यादव पुलिस फोर्स व सफाईकर्मियों की टीम लेकर पहुंचे। जेसीबी के जरिए जब अतिक्रमण हटाने लगे तो हल्की नोकझोक भी हुई। आखिरकार प्रशासन की टीम ने सभी अवैध कब्जे जेसीबी से ढ़हा दिए।

Tags:    

Similar News