Chitrakoot News: चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Chitrakoot News: जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग के बागरेही गांव के पास जनरथ बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है।

Update: 2023-11-21 08:15 GMT

चित्रकूट में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत (न्यूजट्रैक)

Chitrakoot News: रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही लालापुर के समीप झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर परिवहन निगम की जनरथ बस और चार पहिया वाहन आमने-सामने टकरा गए। दोनों वाहनों की भिडंत इतनी जोरदार रही कि बस करीब 20 मीटर तक चार पहिया वाहन को घिसटते हुए ले गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आनन-फानन पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार पहिया वाहन सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें छह लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया।

सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 7 हो गई। स्वरूपरानी प्रयागराज में इलाज के दौरान रमिया देवी (महिला) और आनंदी पटेल (पुरुष) की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायलों का इलाज प्रयागराज में जारी है। 

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे चार पहिया वाहन तेज गति से प्रयागराज की तरफ से कर्वी आ रहा था। जबकि कर्वी से परिवहन निगम की जनरथ बस बांदा से अयोध्या सवारियां लेकर जा रहीथी। जनरथ बस मुख्यालय कर्वी से करीब पौने ग्यारह बजे रवाना हुई थी। दोनों वाहनों में बगरेही लालापुर के पास आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। रफ्तार इतनी तेज रही कि बस टकराने के बाद चार पहिया वाहन को पीछे की तरफ करीब 20 मीटर घसीट ले गई। चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। नंबर के मुताबिक चार पहिया वाहन एमपी के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लइचा गांव का बताया जा रहा है। इस वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।


हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन सभी को घायलों को एंबुलेंस से ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल व सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया। बताते हैं कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि दो लोगों ने जिला अस्पताल लाने के बाद दम तोड़ दिया। एक किशोर की सीएचसी रामनगर में मौत हो गई। इसके अलावा चार पहिया वाहन सवार दो लोगों को जिला अस्पताल व चार को सीएचसी रामनगर से प्रयागराज रेफर किया गया है। जबकि बस में सवार एक मुसाफिर को घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला मौके पर पहुंचे। बस चालक व परिचालक हादसे के बाद तुरंत भाग गए। दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर भी जानकारी ली। डीएम ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। और छह लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है। चार पहिया वाहन के नंबर के आधार पर संबंधित लोगों को अवगत कराया गया है। वह अपने गांव से रवाना हो गए है।

Tags:    

Similar News