Chitrakoot: रिश्ते शर्मसार ! किशोरी का चचेरे भाई ने किया यौन शोषण, गर्भवती हुई तो...

Chitrakoot Crime News: पीड़िता की मां ने जेठ और उसके बेटे से इलाज कराने को कहा। तो दोनों ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

Update: 2023-10-31 16:40 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Chitrakoot Crime News: भगवान श्रीराम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना ने शर्मसार कर दिया। पीड़ित किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसका चचेरा भाई ही चार महीने यौन शोषण कर रहा था। ये भेद तब खुला जब किशोरी गर्भवती हो गई। ये घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी की हालत बिगड़ने के बाद जब मां ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया तो अल्ट्रासाउंड में उसके गर्भवती होने की बात पता चली। यह सुनकर किशोरी की मां के होश उड़ गए।

किशोरी ने सुनाई भाई की करतूत 

पीड़ित किशोरी की मां ने जब बेटी से इस बाबत पूछा तो उसने चचेरे भाई की करतूत बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया। बताया जाता है कि 16 वर्षीया किशोरी घर में रहती थी। जबकि वह खुद मजदूरी करने चली जाती थी। उसका पति बाहर किसी अन्य राज्य में मजदूरी करता है। उसके जेठ के बेटे ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर लगातार चार महीने तक यौन शोषण किया। इसी दरमियान वो गर्भवती हो गई।

बेटी का स्वास्थ्य बिगड़ता गया

पीड़िता की मां ने बताया इस बीच वह अपने बच्चों को लेकर अहमदाबाद चली गई। वहीं, बेटी ने पूरी कहानी बताई। बेटी का स्वास्थ्य भी बहुत खराब हो गया। वापस गांव आकर बेटी को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, जिला अस्पताल में इलाज से मना कर दिया गया। जिसके बाद वह बेटी को लेकर मध्य प्रदेश के सतना चली गई। वहां से रीवा रेफर किया गया। यहां इलाज न होने पर वह बेटी को लेकर वापस गांव आई।

रेप व पास्को एक्ट में केस दर्ज 

पीड़िता की मां ने जेठ और उसके बेटे से इलाज कराने को कहा। तो दोनों ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी रैपुरा शैलेन्द्र चंद्र पांडेय ने बताया कि, 'मां की तहरीर पर चचेरे भाई के खिलाफ रेप व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का जिला अस्पताल में छह दिन भर्ती कराकर इलाज कराया गया है। किशोरी के कोर्ट में कलमबंद बयान कराए जा चुके हैं। इसके बाद सीबीसी में भी पीड़िता किशोरी को पेश किया गया। बताया कि कलमबंद बयान का अवलोकन करने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।'

Tags:    

Similar News