Chitrakoot News: जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना में मंडल से चित्रकूट चयनित, आयोजित हुआ कार्यशाला

Chitrakoot News: कमिश्नर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की कार्य योजना में मंडल में जनपद चित्रकूट को चुना गया है। जो कार्य योजना बनी है इस पर विचार करें। चित्रकूट आध्यात्मिक स्थल है।

Update: 2023-10-28 14:44 GMT

Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी, अपर मुख्य वन संरक्षक कार्तिक सिंह, डीएम अभिषेक आनंद, विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर क्षेत्र मनीष मित्तल, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, उपनिदेशक रानीपुर टाईगर रिजर्व पीके त्रिपाठी, सीईओ वसुंधरा फाउंडेशन नई दिल्ली श्रीनिवासन कृष्ण स्वामी, वसुधा फाउंडेशन की डॉ. प्रीति की मौजूदगी में जिला जलवायु परिवर्तन का कार्य योजना के लिए हितग्राही परामर्श कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चाएं हुई।

खेती में केमिकल के बजाए नैनो खाद का करें प्रयोग

कमिश्नर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की कार्य योजना में मंडल में जनपद चित्रकूट को चुना गया है। जो कार्य योजना बनी है इस पर विचार करें। चित्रकूट आध्यात्मिक स्थल है। सरकार ने बहुत से टायलेट बनाए हैं। उसका उपयोग करें सीवेज का जो पानी आता है उसका ट्रीटमेंट करके उपयोग किया जाए। किसानो से अपील किया कि केमिकल का इस्तेमाल न करें। नैनो खाद पर विशेष ध्यान देकर ऑर्गेनिक खेती करें। डीएम ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी का अभाव है। इसमें सुधार भी हुआ है केंद्र सरकार राज्य सरकार दोनों ने कार्य किए हैं।


जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना पर कार्यशाला

जल जीवन मिशन के कार्य में खेती जो ग्राउंड वाटर पर निर्भर है खेती के लिए नदियों को जोड़ने की जरूरत है। चार साल में 1500 तालाब बनाए गए हैं। 250 अमृत सरोवर तालाब की खुदाई के कार्य हो रहे हैं। 800 मेगावाट का सोलर पावर पर कार्य हो रहा है। विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण ने कहा कि सभी के प्रयास से जिले में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। चित्रकूट, बांदा व झांसी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन हुए हैं।

Tags:    

Similar News