Chitrakoot News: भू-जल सप्ताह राज्य स्तरीय समारोह मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिव्या त्रिपाठी को किया गया सम्मानित

Chitrakoot News: इस आयोजन मे जनपद चित्रकूट से दिव्या त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए भूगर्भ जल विभाग द्वारा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Update: 2024-07-22 12:55 GMT

Chitrakoot News

Chitrakoot News: भू-जल सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तर पर सोमवार को जल संरक्षण का करो प्रयास - जल ही है जीवन की आस विचार बिन्दु पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद उपस्थित रहे। भू गर्भ जल विभाग के तत्त्वाधान मे आयोजित इस कार्यक्रम मे पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय सहित प्रदेश भर से जल संरक्षण के क्षेत्र कार्य करने वाले सोशल वर्करों की उपस्थिति रही।

इस आयोजन मे जनपद चित्रकूट से दिव्या त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए भूगर्भ जल विभाग द्वारा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया , फोन द्वारा वार्ता पर उन्होंने बताया कि यह सम्मान जल संरक्षण के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करना एवं गांव सेमरिया जगन्नाथवासी मे सन 2016 मे ही हर घर जल पहुंचाने की बदौलत मिला है , साथ ही तालाब के चौड़ीकरण एवं गहरीकरण के साथ वृक्षारोपण आदि के माध्यम से जल संरक्षण के क्षेत्र मे जो कार्य समय-समय पर किए गए उसके लिए भूगर्भ जल विभाग द्वारा चयन कर सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि दिव्या त्रिपाठी सेमरिया जगन्नाथवासी की प्रधान रह चुकी हैं और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष होने के साथ खोही सहकारी समिति की अध्यक्ष भी हैं जो लगातार महिला सशक्तिकरण एवं जल संरक्षण की दिशा मे निरंतर कार्य कर रही हैं।इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय बांदा जनपद से हैं जिन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र मे कार्य करके ऐसी मिशाल पेश की कि सम्मानित होने के बाद लगातार वो इस दिशा मे कार्य कर रहे हैं। जिससे बुन्देलखण्ड को अत्यंत लाभ मिलने की नवीन संभावनाएँ बन रही हैं। इस कार्यक्रम मे पांच अन्य जनपदों की जल प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के संबोधन के उपरांत अधिशासी अभियंता अनुपम ने धन्यवाद संबोधन कर भविष्य मे जल संरक्षण की दिशा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए उम्मीदें जताईं।

Tags:    

Similar News