Chitrakoot News: यमुना और बरदहा नदी में उफान, चित्रकूट में बाढ़ का कहर

Chitrakoot News: चित्रकूट में यमुना व बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, कई गांवों का संपर्क टूटा।

Update:2025-08-03 17:34 IST

 यमुना और बरदहा नदी में उफान, चित्रकूट में बाढ़ का कहर Photo- Newstrack

Chitrakoot News: चित्रकूट। मूसलाधार बारिश के चलते चित्रकूट जिले में यमुना, बरदहा नदी और अन्य नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हो गई है। पहाड़ी ब्लॉक के सरधुवा गांव में बाढ़ का पानी घुसने से 45 घरों के करीब 150 लोग प्रभावित हुए हैं। इन्हें कंपोजिट विद्यालय सरधुवा में शिफ्ट किया गया है।


प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी अरुण कुमार सिंह ने रविवार को तिहार क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ितों को भोजन, चिकित्सा व आवास की कोई कमी न हो। पुलिस को निर्देशित किया गया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में कोई व्यक्ति न जाए।

पशुओं के लिए भी इंतजाम

डीएम ने पशुओं के चारा, भूसा और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नावों में क्षमता अनुसार ही लोगों को बैठाने का निर्देश दिया।


मानिकपुर क्षेत्र का संपर्क टूटा

मानिकपुर व आसपास के इलाकों में हो रही भारी बारिश से भरोसा सिंह सागर ओवरफ्लो हो गया है। बरदहा नदी का जलस्तर रपटे से करीब 5 फीट ऊपर है। चमरौहा, मऊ गुर्दरी, चौर समेत कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। बीमारों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं पवन बांध से पानी छोड़े जाने के कारण अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News