Chitrakoot News: भोलेनाथ के दरबार में जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं की लगी लाइनें, गूंजा हर-हर महादेव

Chitrakoot News: जलाभिषेक के बाद भक्तों ने भगवान कामदनाथ दरबार पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। इसके बाद कामदगिरि परिक्रमा लगाई।

Update: 2024-08-05 02:56 GMT

लाइन में लगे शिवभक्त (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सावन माह के तीसरे सोमवार को भूतभावन भगवान भोलेनाथ के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। प्रमुख मंदिरों मत्तगयेन्द्रनाथ् चित्रकूट, सोमनाथ मंदिर चर, पंचमुखी शिव मंदिर मडफा दर्ग, पालेश्वर नाथ पहाड़ी में तड़के से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइनें लगी थी। लाइन में लगे श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करने के साथ ही ऊं नम: शिवाय और हर-हर महादेव का जाप करते रहे। सभी जगह पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं संभाली।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

धर्मनगरी चित्रकूट स्थित राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर रामघाट में सोमवार को सुबह करीब तीन बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती के बाद मंदिर के पट खुले। इसके बाद जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लग गया। शुरुआत में पुलिसकर्मियों के न पहुंचने पर मंदिर व्यवस्थापकों ने कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्थाएं संभाली। हालांकि उस दौरान भीड़ से कुछ दिक्कतें हुई। भक्त एक-दूसरे को धकियाते हुए जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे थे। लेकिन जब पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची और महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई तो दिक्कतें दूर हुई।


जलाभिषेक के बाद भक्तों ने भगवान कामदनाथ दरबार पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। इसके बाद कामदगिरि परिक्रमा लगाई। इसी तरह ऐतिहासिक दुर्ग मड़फा स्थित पंचमुखी शिव प्रतिमा में जलाभिषेक के लिए सुबह चार बजे से ही भीड़ जुटी रही। चर स्थित सोमनाथ मंदिर में अलग-अलग लाइनें लगवाकर जलाभिषेक कराया गया। पालेश्वरनाथ पहाड़ी में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइनें लगी रही। बेल पत्र, चंदन, अक्षत, चावल, पुष्प, दूर्बा, भंगडा, भस्म आदि लेकर पहुंचे भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारे शिवालयों में गूंजते रहे। मंदिर परिसरों और गर्भगृह में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों से शिवभक्तों पर निगरानी बनी रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवालय के अंदर और बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।



 


Tags:    

Similar News